Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने 4 ऐसे चोरों को गिरफ्तार किए हैं जो चोरी के गहनों को गोल्ड फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख कर, लोन लेते थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने आज ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं,जो बंद घरों से जेवरातों को चोरी करके फाइनेंस कंपनी में उस जेवरातों को गिरवी रख कर लोन लेते थे और उस पैसों से नशे का सामान खरीद कर ,नशा किया करते थे। इस मामले में पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए चोरों से चोरी के सोने की रिंग 4, 11 जोड़ी ईयर रिंग, झुमके, 3 मंगलसूत्र, एक टीका सोने का,एक नोज पिन, 4 चुटकी चांदी, एक जोड़ी पाजेब चांदी। सोने के लॉकेट व एक बाइक बरामद किए गए हैं। इन चोरों से अलग -अलग थानों में दर्ज चार मुकदमें सुलझाए गए हैं।
प्रभारी अनिल छिल्लर का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज अमन निवासी मकान न. 315 , गली न. 54 ,संजय कालोनी, राम सिंह निवासी मछली मार्किट,सेक्टर -22 फरीदाबाद, पवन निवासी गांव पृथला, पलवल व संजय वर्मा निवासी सराय महोल्ला ,मुजेसर फरीदाबाद को मछली मार्किट के पास से गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि यह सभी लोग शातिर किस्म के चोर हैं और नशे करने के आदि हैं। यह लोग रात के बारह बजे से लेकर सुबह के तीन बजे के बीच बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे और उन घरों से बड़ी तादाद में जेवरात चोरी कर ले जाते थे। गोल्ड फाइनेंस कंपनी में उन जेवरातों को गिरवी रख कर,लोन ले लिया करते थे और उन पैसों से नशे का सामान खरीद कर फिर उसका सेवन करते थे। उनका कहना हैं कि पकड़े गए चोरों से चोरी के सोने की रिंग 4, 11 जोड़ी ईयर रिंग, झुमके, 3 मंगलसूत्र, एक टीका सोने का,एक नोज पिन, 4 चुटकी चांदी, एक जोड़ी पाजेब चांदी। सोने के लॉकेट व एक बाइक बरामद किए गए हैं। इन चोरों से अलग -अलग थानों में दर्ज चार मुकदमें सुलझाए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन ने आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 287 यूनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को मिला दयाल नगर वालों का खुला समर्थन , वीरेंद्र की अध्यक्षता में हुई जनसभा-वीडियो।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की ‘जागृति यात्रा‘ का पंचकूला में हुआ समापन, 25 दिनों में 1400 किलोमीटर की तय की दूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x