Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने गांव मिर्जापुर में 80 लाख की लागत से बनी चौपालों का किया उद्घाटन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मिर्जापुर गांव के सरपंच की कोशिश और सरकार की बिना भेदभाव नीति के कारण आज एक गांव में एक साथ तीन तीन चौपालों का उद्घाटन हो रहा है। ऐसा कभी कभार ही देखने को मिलता है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने गांव मिर्जापुर में 80 लाख की लागत से बनी तीन चौपालों का उद्घाटन करते हुए कही।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि लोगों की जनसंख्या के अनुपात में जमीनें तेजी से घट रही हैं। ऐसे में मिर्जापुर गांव ने एक मिसाल पेश की है कि उन्होंने एक गांव में तीन तीन चौपालों का निर्माण करवाने का बीड़ा उठाया। यहां के सरपंच भी बड़े मेहनती हैं। वह इन चौपालों की मंजूरी के लिए हमारे साथ चंडीगढ़ में पांच दिन तक डेरा डाले रहे। ऐसे लोगों को जीवन में ऊंचा स्थान मिलता है। विधायक नागर ने सरपंच महीपाल आर्य की प्रशंसा करते हुए उनके नाम पर ताली बजवाई।

नागर ने कहा कि बात 80 लाख रुपये की नहीं बल्कि विजन की है। 3 नई चौपालें बन जाने के बाद गांव के लोगों के सामाजिक कार्यों को करने में कोई दिक्कत नहीं रहेगी.वहीं हमारे बड़े बुजुर्ग और बच्चे एक साथ बैठकर देश समाज की चर्चा कर सकेंगे,जिससे समाज को मजबूती मिलेगी। विधायक राजेश नागर ने यहां कोली चौपाल (स्वामी श्रद्धानंद भवन), नाई चौपाल (नारायणी माता भवन) और कुम्हार चौपाल (दक्ष प्रजापति भवन) का उद्घाटन किया। इनके निर्माण पर करीब 80 लाख रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर स्वामी विजयवेश, महाशय ईश्वर सिंह आर्य,बलवान आर्य,सुंदर गोले एडवोकेट ,कंवरभान यादव एडवोकेट, राव ऊधम मैंबर, राव रामकुमार मैंबर, हुकम सिंह, सोहनलाल सैन,संतराज प्रजापत, रामरतन प्रजापत,राव शेर सिंह, सोहन लाल मास्टरजी, जगमाल, डा बलराम आर्य आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद:22 करोड़ रुपये के गबन मामले में एक और आरोपित सागर गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी, शेल्टर होम्स में लोगों व पशुओं के लिए विशेष प्रबंध

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अभी अभी : सेक्टर -7 -10 के समीप हमलाबारों ने हॉकी ,सरियों, डंडों से शेरू, तारिक , बंटी पर किया कातिलाना हमला, 3 घायल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!