Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:एनआईटी निगम प्रशासन ने एनएचपीसी चौक लेकर ग्रीन फील्ड, अनंगपुर चौक तक हटाए अवैध कब्जे व अतिक्रमण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने शुक्रवार को वर्षों से जमे अतिक्रमण एंव कब्जे को अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाओ अभियान के तहत एनएचपीसी चौक से लेकर ग्रीन फील्ड कॉलोनी की अनंगपुर चौक तक एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से सफाई करने की कार्रवाई की गई, जोकि ग्रीन फील्ड कॉलोनी को बदसूरत बना रहा था और जाम लगने का सबसे बड़ा कारण है। यहां के दुकानदारों के बोर्डों को हटाने के सवाल एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा का कहना है कि वहां के ग्रीन फील्ड मार्केट कमेटी के चेयरमैन आकाश गुप्ता ने उन्हें कहा था कि यहां के सभी दुकानदार अपने आप अपने दुकानों के आगे से लगे हुए बोर्ड हटा लेंगें, इस बारे में मीटिंग कर लेंगे। और सभी दुकानदारों को बोल देंगे। हुड्डा का कहना है कि यदि यह लोग अपने-अपने दुकानों के आगे से बोर्ड नहीं हटाते है तो अगले राउंड में निगम हटा देना।

इस मामले में ग्रीन फील्ड मार्केट कमेटी के चेयरमैन आकाश गुप्ता का कहना है कि निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा को आश्वासन के बाद उन्होंने अपने दुकानदार साथियों को तुरंत अपने – अपने दुकानों के आगे से लोहे के बोर्ड हटाने को कहा है,और उन्होंने मैसेज भी कर दिया है। कल शाम को आंधी -बारिश के आ जाने के कारण जो लोग लगे हुए बोर्ड को नहीं हटा पाए थे , को आज हटा लेंगें , वह भी चाहते है कि मार्किट की सफाई हो, और फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन अच्छा काम कर रहा है , और हम सभी दुकानदारों साथियों को इस मामले में साथ देना चाहिए।       

निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एनएचपीसी चौक लेकर गांव अनंगपुर चौक तक जहां-जहां खोखे,रेहड़ी -पटरियों और तंबुओं को लगाकर मामोस , पूरी -सब्जी , छोले -भठूरे व छोले -कुलचे, पंचर सहित अन्य सामानों की दुकानें चलाते थे। इन दुकानों पर अक्सर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा होता था, जो कभी न कभी, कोई न कोई वारदात को अंजाम देते, और ग्रीन फील्ड कॉलोनी की सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति देखनों को मिलती थी, जिसके कारण से इस कॉलोनी में एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड सहित अन्य एमर्जेन्सी गाड़ियों को गुजरने में भारी दिक्कतें होती थी। यही शिकायत एनआईटी नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली थी , और उन्हीं के आदेश पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी में वर्षों से जमे हुए रेहड़ी -पटरियों व तंबुओं में अवैध रूप से दुकानें चला रहे थे, को अर्थमूवर मशीन की मदद से तोड़ दिया गया है। उनका का मानना है कि हटाए गए अतिक्रमण और अवैध कब्जे से रोड खुला -खुला रहेगा तो यहां जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी , और उपरोक्त दुकानों पर असामजिक तत्वों के जमावड़ा खत्म होने से अपराध जो होती थी उस पर भी लगाम लगेगा।

Related posts

फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज दो गावों में साढ़े 10 एकड़ जमीनों पर बसाई गई तीन अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

नूहं में साइबर फ्रॅाड पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक साथ 5000 पुलिस कर्मियों ने 14 गांव में मारी रेड, 125 हैकर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने स्टील कंपनी गोलीकांड में सतीश व सोनू नामक बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो देशी कट्टे पकडे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x