Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

तत्कालीन क्लर्क तेजेन्द्र कुमार के घर के डबल बेड में एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने 20 लाख रुपए नगद बरामद किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: शुक्रवार को आरोपित तेजेन्द्र कुमार, तत्कालीन क्लर्क, कार्यालय जिला विकास एंव पंचायत अधिकारी पलवल की गत 13 मई 2025 को की गई गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर आरोपित  तेजेन्द्र कुमार की बहन श्रीमती संतोष पत्नी मुख्तयार सिंह, निवासी गांव अगवानपुर, जिला पलवल के मकान में रखे डबल बैड में से 20,00,500/-रूपये (बीस लाख पाँच सौ रूपये) की नकद राशि बरामद की गई है।जांच के दौरान ग्राम कुशक, जिला पलवल के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में आरोपित की पत्नी श्रीमती अनीता के बैंक खातों में  49,20, 000/-रूपये (उनचास लाख बीस हजार) जमा होने पाए गए है जो आरोपित  फर्म दीपक, मैनपावर के बैंक अकाउंट से ट्रांसफर होने पाए गए  है। इस बैंक अकाउंट को  फ्रीज कर दिया गया है। आरोपित आज शनिवार 17 मई 2025 तक पुलिस रिमांड पर है। एसीबी द्वारा पहले ही आरोपित तेजेन्द्र के अलावा इस मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अभी जेल में बंद है।
 
मामला यह था कि कार्यालय निदेशक, विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा को प्रधान महालेखाकार हरियाणा से प्राप्त ऑडिट रिपोर्ट उनके कार्यालय निदेशक, विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा के मुख्य लेखा अधिकारी की लॉगिन आई.डी. से बिना उचित अनुमति व बिना उच्च अधिकारी की मंजूरी के वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में कार्यालय डी.डी.पी.ओ. पलवल को पर्याप्त धनराशि/बजट आवंटित की गई है। इस आवंटित धनराशि/बजट में से ज्यादातर राशि की बार-बार अदायगी कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसन पुर जिला पलवल द्वारा एक निजी फर्म मैसर्स दीपक मेनपावर सर्विस को की गई है। इस बारे ऑडिट पर यह बजट फर्जी अलाट किया जाना पाया गया है, क्योंकि बजट की मांग व अलाटमेन्ट से संबंधित कोई दस्तावेज फाईलों में नही पाया गया। इस सम्बन्ध में एसीबी फरीदाबाद द्वारा मुकदमा संख्या 5 दिनांक 24.1.2025 धारा 7, 13(1)(ए) सहपठित 13(2) पीसी एक्ट व धारा 61(2), 316(2),316(5), 318, 318(4), 336(3), 338 बी.एन.एस. व धारा 43 व 66-सी आई.टी. एक्ट भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था।

Related posts

हिमाचल से लाई गई चरस को पार्सल के ज़रिए मुंबई भेजने की कोशिश नाकाम, क्राइम ब्रांच ने शातिर तस्कर को किया काबू

Ajit Sinha

लॉकडाउन में एक फ्लैट में तेज म्यूजिक बजाकर चल रही पार्टी पर पुलिस की  रेड, एक विदेशी नागरिक समेत 15 लड़के -लड़कियां अरेस्ट 

Ajit Sinha

सट्टेबाजी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर लग रहा था दांव, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x