Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अम्बा हॉस्पिटल के समीप बिषात फल खाने से नौ बच्चे हुए गंभीर रूप से बीमार, पांच बच्चों को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में किया रैफर ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात नहरपार में अम्बा हॉस्पिटल के समीप अज्ञात फल खाने से नौ बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए जिनमें से पांच बच्चों को गंभीर हालत में दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जबकि चार बच्चों का ईलाज बादशाह खान अस्पताल में चल रहा हैं। जिनमें तीन लडकियां व  छह  लड़के हैं। यह घटना रात करीब ग्यारह बजे की हैं। इस मामले की जांच खेडी  पुल थाना पुलिस अभी कर रहीं हैं।
थाना प्रभारी राकेश मलिक का कहना हैं कि नहरपार इलाके में नवनिर्मित अम्बा हॉस्पिटल के पास  बने झुग्गियों में निर्माणधीन हॉस्पिटल में काम करने वाले मजदूर लोग रहते हैं। बीती रात करीब ग्यारह बजे वहीँ के एक जंगली पेड़ से बच्चों ने कोई अज्ञात फल तोड़ कर एक साथ खा लिया। इसके बाद उन सभी बच्चों की तबियत जाएदा ख़राब होने लगी। बताया गया हैं कि आनन् -फानन में परिजनों ने अपने -अपने  बच्चों को बादशाह खान अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों का उपचार किया।
 जिसमें से पांच बच्चों की हालत जाएदा ख़राब होने की वजह से  डॉक्टरों ने  दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। जिन -जिन बच्चों को रैफर किया गया हैं उनके नाम राहुल ( 4 साल ), राहुल (7 साल ),  अली हुसैन ( 2 साल ), जास्मीना ( 8 साल ), जमीना ( 2 साल ), जो बच्चे अभी बी.के अस्पताल में भर्ती हैं उनके इस प्रकार हैं :- अर्निका ( 8 साल ), नासिर ( 8 साल ), रिम्पी ( 8 साल ), मुखिया ( 8 साल ), तेतली यादव , मानिक ( 4 साल ) हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी रजिस्ट्री एक बड़ी समस्या बनकर रह गई हैं, प्रॉपर्टी एंव बिल्डरों को मरने से बचा लो- देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद :‘मुझे सिर्फ बापू बोलें और कुछ नहीं’ खोटी वस्तु खरीदने के लिए भी असली रुपए देने होते हैं, भगवान श्रीराम और सीता के अद्भुत प्रेम पर प्रकाश डाला

Ajit Sinha

देवीलाल पार्क के समीप फुटओवर ब्रिज स्थापना कार्य के चलते एनएच-19 पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू : ट्रैफिक पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x