Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नरेश बैंसला को निर्विरोध प्रधान पद पर चुन लिया गया जो कि लगातार तीसरी बार प्रधान बने हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन से संबधित फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन के आज यहां नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में  हुए चुनाव में तीन उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवारों योगेश पालीवाल और नवीन कुमार के द्वारा अपने नामांकन वापिस लिए जाने के बाद नरेश बैंसला को निर्विरोध प्रधान पद पर चुन लिया गया जो कि लगातार तीसरी बार प्रधान बने हैं।  फैडरेशन के संस्थापक महासचिव रतन लाल रोहिल्ला की देखरेख में फैडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान, महासचिव दशरथ कुमार रेढू, वरिष्ठ उपप्रधान शाहाबीर खान, कोषाध्यक्ष सुरजीत नागर, कर्मचारी नेता नेत्रपाल शर्मा व रण सिंह भड़ाना आदि नेताओं की  चुनाव कमेटी ने यह मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई।  

जागलान सहित अन्य सभी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने पर निगम के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम के सैंकड़ों कर्मचारियों ने प्रधान नरेश बैंसला को शुभकानाएं  और बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वे कर्मचारियों की उम्मीदों पर निश्चित तौर से खरे उतरेंगे।
इधर निर्वाचित प्रधान नरेश बैंसला ने कर्मचारियों और फैडरेशन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि निगम कर्मचारियों की व्यापक एकता कायम करते हुए न केवल कर्मियों की समस्याओं के निवारण के लिए संघर्ष करेंगे बल्कि सांझी मांगों के लिए प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के द्वारा किए जाने वाले हर संघर्ष की मजबूती के लिए काम करेंगे।  उन्होंने यह भी ऐलान किया कि निगम के आर्थिक तंत्र को मजबूत करने के लिए भी उनकी यूनियन प्रशासन को समुचित सुझाव देंगी जिससे कि नागरिकों व कर्मचारियों को राहत मिल सके।

Related posts

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

मशहूर ब्रांड अमूल के डब्बे में नकली घी भर कर बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, शख्स को 500 किलो नकली घी के साथ पकड़ा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मैं आपकी समस्या लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलूंगा – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x