Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले महिला सम्मलेन में शहर से एक हजार महिला अपने हाथों में झंडा लेकर रवाना होंगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बल्लभगढ़:महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा कि महिला कांग्रेस का अलग से लोगो के साथ झंडा होगा। इसकी घोषणा 7अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। जिसमें देशभर से महिलाएं भाग लेंगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव ब्रजेश यादव, जिला अध्यक्ष साधना सिंह मौजूद थी। रंजीता मेहता मोहना रोड स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार-वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महिला का देश भर में शोषण हो रहा है।
लोकसभा वविधानसभा में 33 फीसदी सीट देने के नाम पर भाजपा सरकार बोलने को तैयार रही है,नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। बावजूद इसके आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं,जिससे महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूसकर रही हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाअो का नारा देकर भोली-भाली जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। इन सभी की पोल राहुल गांधी 7 अगस्त को होने वाले दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में खोलेंगे। जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि सम्मेलन में फरीदाबाद जिले से एक हजार से अधिक महिलाएं भागलेंगी। इसके लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए महिलाओं में जोश है। इस मौके पर मालवती पांचाल, निहाला भाटी, सुनीता फागना, कल्पनागोयल, शालनी मेहता, आशा अग्रवाल मौजूद थी

Related posts

फरीदाबाद: कार्यकर्ता एक बार फिर हरियाणा में सरकार लाने के लिए कसें कमर – राजेश नागर 

Ajit Sinha

जागो नगर निगम जागो, अब तो बारिश का मौषम आ गया,कुछ तो नालियों की सफाई कर लो: पराशर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शादी कराने के उद्देश्य से सुखबीर सिंह को बल्लभगढ़ लाया था ,दोस्तों ने पैसों के लालच में कर दी हत्या, 7 निर्दोषों को बचाया, लोकेंद्र ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x