Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड क्षेत्र में नगर निगम की जमीनों पर हुए कब्जे को जल्द ही खाली कराया जाएगा -यशपाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगम आयुक्त यशपाल यादव ने आज स्वच्छता अभियान के तहत निगम की जमीन या नालों आदि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई  करने की जो मुहिम चला रखी है उसके अन्तर्गत आज अजय इंटरप्राइजेज द्वारा स्थापित चार्मवूड गाँव, इरोज गार्डन, सेक्टर-39 फरीदाबाद के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जिसमें नगर निगम की भूमि से रास्ता बिना अनुमति के इस्तेमाल करने बारे पर चर्चा की गई।

साथ ही कालोनी में स्थित नालों की अलाईन्मेंट को बिना अनुमति के बदलने बारे में भी चर्चा हुई। निगमायुक्त ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोई भी नाले के अलाई न्मेंट व उसके प्राकृतिक प्रवाह को चेंज नहीं कर सकता है अगर कोई करता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी  और साथ ही आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर जो भी अतिक्रमण हो रहा है उसे जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा । निगमायुक्त ने आगे बताया कि उन्होने उपरोक्त कम्पनी को 5 जनवरी, 2022 तक अपना-2 पक्ष स्पष्ट करने बारे आदेश दिए  हैं अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम जिला के निजी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए जारी की वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; पूर्व मंत्री करतार भड़ाना की अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई शेड को वन संरक्षण विभाग ने किया धवस्त, रमेश चपराना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x