Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने मैसर्स कुबेर डेवलपर्स के द्वारा बनाए गए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के आदेश दिए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाइन ने अनाधिकृत और अवैध निर्माणों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए आज मैसर्स कुबेर डेवलपर्स के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
निगमायुक्त मोहम्मद शाइन ने आज बताया कि मैसर्स कुबेर डेवलपर्स, बल्लबगढ़ राजस्व संपदा के खसरा नंबर नंबर-49/2/2-3-8 /2-9/2,46 /18-23 पर व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए फरीदाबाद जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके इन प्लाटों की रजिस्ट्रियां भी कर रहे है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारी जिला प्रशासन के निर्देशानुसार फरीदाबाद नगर निगम के अनापत्ति प्रमाण प्राप्त किए बिना यह गैर कानूनी काम कर रहे है। निगमायुक्त ने उपायुक्त फरीदाबाद को प्रेसित एक पत्र में राजस्व अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के गैर कानूनी कार्यों पर अंकुष लगाने के लिए कहा है। निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण,अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार अतिक्रमण,अवैध निर्माण करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के स्विंगपुल में डूबने से एक 24 वर्षीय लड़के की मौत, सूरजकुंड थाने में होटल स्टाफ पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ : पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दरों में हो रही बृद्धि को लेकर शारदा राठौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पार्टी ने निकाली आक्रोश रैली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केजीपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में बाप -बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x