Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केजीपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में बाप -बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गांव मौज पुर के निकट केजीपी एक्सप्रेस-वे पर आज हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बाप-बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बाप -बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं,जबकिमृतक रंजीत की घायल धर्म पत्नी को इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां पर उसका इलाज चल रहा हैं,मरने वाले शख्स की उम्र लगभग 33 साल हैं और उसकी मासूम बेटी की उम्र मात्र 8 -9 महीने की है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाने की पुलिस कर रही हैं।

खबर के मुताबिक रंजीत अपने बाइक पर अपनी पत्नी और बच्ची के साथ केजीपी एक्सप्रेस -वे के रास्ते कहीं जा रहा था। तेज रफ़्तार होने के कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और ये बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मासूम बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उस के पिता रंजीत और मां को गंभीर अवस्था में नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां पर बच्ची के पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और बच्ची की मां को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जहां पर उसका इस वक़्त इलाज चल रहा हैं।

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद के निर्माणधीन अमृता हॉस्पिटल के बेसमेंट में भरे हुए बारिश की पानी में करंट लगने से दो लोगों की मौत।

Ajit Sinha

तीसरे मानव रचना उत्कृष्टता सम्मान-2019 का आयोजन

Ajit Sinha

जनता ने मौका दिया तो लोकसभा में उठेगी भाजपा के लूट की आवाज : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x