Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -27 में एक जूते के कंपनी में लगी भयंकर आग, आग बुझाने सभी दमकल की लगी गाड़ियां, करोड़ों का नुक्शान ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सेक्टर -27 स्थित एक जूते की कंपनी में आज अचानक भयंकर आग लग गई जिसे बुझाने में तक़रीबन एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां लगी हुई हैं। आग बुझाने का कार्य अभी भी जारी हैं। लगी आग में करोड़ों रूपए के सम्पति जल कर ख़ाक हो गई। इस आग की खबर पुलिस के जानकारी में नहीं हैं, आग की खबर से चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बिल्कुल इंकार किया हैं।

खबर हैं कि नेशनल हाइवे 2 नियर बड़खल चौक के नजदीक सेक्टर -27 में आज दोपहर के तीन बजे के करीब एक जूते बनाने वाली एक कंपनी में अचनाक भयंकर आग लग। इस जबरदस्त आग की सूचना मिलने के बाद एक- एक करके फायर बिग्रेड की शहर की सभी -सभी के दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के कार्य में दमकल कर्मी जुट गए। बताया गया हैं कि कई घंटों बीत जाने के बाद आग पुरी तरह नहीं बुझ पाई हैं। सूचना के अनुसार फैक्ट्री में लगी आग के कारण करोड़ों के नुक्सान की खबर हैं। इस मामले में चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह से सम्पर्क किया पर उन्होनें आग की खबर से साफ़ इंकार किया हैं। हलांकि मौके पर पुलिस  कर्मी नजर आ रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मानव रचना ने सातवां निशुल्क कृत्रिम दांत वितरण कार्यक्रम आयोजित, 45 वरिष्ठ नागरिकों को मिला लाभ

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के लोगों को घर में रखे हुए कूड़े को उठाने की चिंता, इस चिंता को योग से कैसे करें दूर, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

स्कूल खुलने और स्कूल की छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए: एसडीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x