Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मेरी पत्नीं पर गलत नजर रखता था और उसे देख कर दीवार पर पेशाब कर रहा था इस लिए आदिल की हत्या कर दी, एक आरोपी गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आदिल मेरी पत्नीं पर गलत नजर रखता था और घटना वाले दिन भी उसकी पत्नी को देख कर सुबह के वक़्त खुलेआम पेशाब कर रहा था। इसी कारण से आरोपी ने उसे डंडों से पीट -पीट कर हत्या कर दी। डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने इस केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। बाकी के आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। यह खुलासा डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह सेक्टर -12 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया।

डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आदिल हत्या कांड में एक आरोपी असगर को गिरफ्तार किया गया हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी असगर ने पुलिस को बताया कि मृतक आदिल उसकी पत्नीं पर गलत नजर रखता था। 29 अगस्त को सुबह तक़रीबन 9 बजे आदिल उसकी पत्नीं को देख कर दीवार पर खुलेआम पेशाब कर रहा था। इस बारे में उसे जब मालूम हुआ तो उससे रहा नहीं गया और उसके दुकान पर पहुंच गया और आदिल को दुकान से खींच कर डंडों से काफी पीटा जिससे उसके शरीर पर चोट के कई जख्म हो गए। उनका कहना हैं कि घायल अवस्था में उसे सेक्टर -21 स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ईलाज के लिए ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस केस में मुख्य आरोपी असगर हैं जिसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं बाकि के आरोपियों को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : बसंतपुर में यमुना नदी में आई बाढ़ में सैकड़ों मकानें डूबी, सैकड़ों मकानों को डूबने का खतरा बरकरार, खाली कराई गई सभी मकानें।

Ajit Sinha

जब से सत्ता संभाली हमारी सरकार ने बिना भेदभाव हर विधानसभा में करवाया समान विकास- मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिश्वत लेने के मामले में आईएएस धर्मेंद्र सिंह को एसआईटी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x