Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ,लक्ष्मी नारायण मंदिर ,ग्रीन फील्ड कालोनी में बड़ी धूम धाम व हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाएगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, लक्ष्मी नारायण मंदिर ,ग्रीन फील्ड कालोनी में आगामी 3 सितंबर को बड़ी धूमधाम व हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह फैसला आज प्रात: 11 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित एक बैठक में लिया गया। इस महोत्सव में क़रीब 4000 से 5000 लोगों की आने की उम्मीद हैं।
मंदिर के संरक्षण वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को सांय के वक़्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं, जिसकी तक़रीबन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका कहना हैं कि इस अवसर पर मशहूर गायक गिर्राज वशिष्ट, राधा सर्वेश्वर रास मंडल,वृन्दावन वाले के द्वारा श्री कृष्ण लीला झांकियों की प्रस्तुति भव्य स्तर पर की जाएगी। मंदिर में भव्य झांकियों एंव संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएगें।सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इस महोत्सव में तक़रीबन 4000 -5000 लोगों के आने की उम्मीद हैं। इस महोत्सव में लोगों को एक मेला का एहसास होगा क्यूंकि मंदिर के बाहर काफी बड़ा वाटर प्रूफ पंडाल लगाए जा रहे हैं के बाद स्वादिष्ट चाट के कई स्टाल लगाए जाएगें। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को देखने आए हजारों लोग उसका आनंद ले सकतें हैं। उनका कहना हैं कि भगवान् श्री कृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर के प्रांगण में हुई इस बैठक में लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान जगन्नाथ गेरा, महासचिव विनोद सहगल, कोषाध्यक्ष अमिताभ पाल ,सदस्य राज कुमार, प्राण नाथ शर्मा , बी. के. टंडन , पवन तुलसियान, विजय चावला ,अतुल सरीन , सरदार जोगेंद्र सिंह , संजय राणा , श्रीमती अश्वनी जुनेजा , उषा सहगल व रमा अरोड़ा के अलावा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: कातिलाना हमले के आरोपित ने आज तड़के अपराध शाखा, सेक्टर -65 के हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष व सांसद सुश्री सुष्मिता देव की महिला अधिकार यात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचेगी।

Ajit Sinha

फरीदबाद लेडीज क्लब द्वारा आज एस.के क्राउन बैंक्वेट में प्री करवा चौथ एवं डांडिया समारोह आयोजित किया गया 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x