Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर केएलजे सोसाइटी सेक्टर- 77 के निवासियों से मिलने पहुंचे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर केएलजे सोसाइटी सेक्टर 77 के निवासियों से मिलने पहुंचे। लोगों ने उन्हें बताया कि बिल्डर अपने किए हुए वादों को ही पूरा नहीं कर रहा है और निरंतर मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाकर उन पर आर्थिक दबाव भी बना रहा है। इस पर विधायक ने बिल्डर को फोन कर लोगों की समस्याओं को दूर करने के आदेश दिए। एक दिन पहले लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। सोसाइटी निवासियों ने विधायक राजेश नागर के सामने बिल्डर द्वारा बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज को बढ़ाने पर आपत्ति जताई और इसे वापिस लिए के साथ साथ मौजूद रेट को भी कम किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही पानी की बर्बादी को रोके जाने, लिफ्ट की समस्या का स्थाई समाधान किए जाने, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने आदि प्रमुख समस्याओं को रखा। 

इस पर विधायक राजेश नागर ने केएलजे सोसाइटी के सीईओ सुनील एंडेली को फोन कर लोगों को पेश आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द निदान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी सोसाइटी में रहने वालों को मूलभूत सुविधाएं देने की आप अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। विधायक ने कहा कि आपने लोगों से जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा करिए जिससे शासन प्रशासन द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े। नागर ने कहा कि बिल्डर हो या कोई अन्य व्यक्ति, उसने अपना सामान बेचने के दौरान जो वादे किए हैं, उसे उन्हें पूरा करना ही होगा।

उन्होंने कहा कि हम जनता के साथ किसी प्रकार के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। बिल्डर प्रतिनिधि ने विधायक राजेश नागर को वादा किया कि वह शनिवार को मौके पर आकर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से बात कर सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान करेंगे। इस अवसर पर केएलजे सोसाइटी के ए, बी, सी, डी, ई और जी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों चौधरी जयपाल कामरेड, नरवीर यादव, राहुल दूबे, डीके सिंह, अजय मिगलानी, विजय, रुकनुद्दीन मिर्जा, विजय कुमार दूबे, शैलेश झा, अनुज भारद्वाज, अजय मिगलानी, रवि कुमार, बीके सिंह, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में निवासी भी मौजूद रहे।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जिला कष्ट निवारण समितियों के प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल

Ajit Sinha

फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने जिले में संचालित सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों में 10 नवंबर का अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से गुलजार हुआ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव, अब तक पहुंचे 7.28 लाख पर्यटक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x