Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: रात में तिगांव अनाज मंडी पहुंचे विधायक राजेश नागर, कहा, किसानों को न हो किसी प्रकार की समस्या

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर अचानक रात में तिगांव अनाज मंडी पहुंच गए और किसानों से उनकी अवस्था जानी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। विधायक राजेश नागर ने तिगांव अनाज मंडी पर पहुंचे किसानों से न केवल मुलाकात की बल्कि उनसे यहां की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। नागर ने कहा कि अन्नदाता को किसी प्रकार की दिक्कत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समय जीरी की खरीद जारी है जिसके लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहना होगा।

उन्होंने मौके पर ही मंडी अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि तिगांव अनाज मंडी पर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की आपूर्ति की गई है। वहीं उनका अनाज उठाने की भी भरपूर व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद अगर कोई दिक्कत होती है तो किसान भाई उनसे सीधे मिल सकते हैं। वह हमेशा ही उनके लिए उपलब्ध होते हैं। राजेश नागर ने कहा कि किसानों के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी भरपूर ध्यान दे रहे हैं।

हर वर्ष के मुकाबले जीरी का एमएसपी भी अच्छा दिया जा रहा है, वहीं अधिक अनाज उठाया जा रहा है। इसके साथ ही अनाज को उठाने रखने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है।विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी स्वयं किसान हैं और वह पूरे प्रदेश में घूमकर किसानों की समस्याओं का जायजा ले रहे हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: सीएम उड़न दस्ते की टीम ने बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण- नदारत मिले कई कर्मचारी

Ajit Sinha

वन विभाग एवं निगम की संयुक्त टीमों ने बीजेपी विधायक,सहित कई प्रभावशाली एवं दबंगों के 10 से अधिक फार्म हाउस एवं बैकेट हॉल को तोड़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मालामाल बनने के चक्कर में अपने ही रिश्तेदार को लूटा, क्राइम ब्रांच ने मामले में दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!