Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने पद्मश्री ओमप्रकाश गांधी को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से विधायक राजेश नागर ने पद्मश्री शिक्षाविद ओमप्रकाश पोसवाल को सम्मानित किया है। लोग पोसवाल को गांधी के उपनाम से भी जानते हैं। पोसवाल यमुना नगर में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज चलाते हैं।विधायक राजेश नागर ने पद्श्री ओमप्रकाश पोसवाल को शॉल ओढ़ाकर और गणपति की प्रतिमा देकर सम्मानित किया और उन्हें दो लाख रुपये की सहायता राशि भी दी।  नागर ने कहा कि पोसवाल जी जैसे व्यक्ति आज के जमाने में कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन इन्हीं लोगों की वजह से समाज में समर सता बची हुई है। उन्होंने पोसवाल के लिए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और अपने मकसद में कामयाब होने की बात कही

।इस अवसर पर पोसवाल ने कहा कि वह विधायक राजेश नागर के प्रति क्षेत्र के लोगों का प्रेम देखकर अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि साफ दिखाई दे रहा है कि विधायक ने कुछ ऐसा अवश्य किया होगा जिसको लेकर लोगों में उनके प्रति दीवानगी जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि विधायक राजेश नागर ने हमें भी जोरदार सम्मान किया है और मदद भी की है। भारतीय संस्कृति में यह पहले से माना जाता है कि जहां नारियों का सम्मान और शिक्षण होता है वहीं तरक्की होती है। उन्होंने लोगों से बेटियों को पढ़ाने की अपील भी की।यमुना नगर के गांव माधोवास निवासी ओमप्रकाश पोसवाल ने बताया कि वह रामपुर कॉलेज में पढ़ाते थे जहां उन्होंने 21 साल पढ़ाने के बाद नौकरी बीच में ही छोड़ दी और नारी शिक्षा के मकसद से जुड़ गए।

उन्होंने महिला शक्ति को शिक्षा की मसाल देने के लिए अतिपिछड़े इलाके देवघर में गुर्जर कन्या मंदिर नाम से संस्था शुरू की जो आज डिग्री कॉलेज का रूप ले गया है। अब वह राजा मिहिर भोज के नाम से जगाधरी में लडक़ों के लिए कॉलेज बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांग रहे हैं। इसका भूमिपूजन सीएम मनोहर लाल ने किया है और संस्था को 51 लाख रुपये मदद की भी घोषणा की है। 

Related posts

फरीदाबाद: आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो आज से, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज के समय में रक्तदान सबसे बड़ा महादान है – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज आईएमटी के 385 किसानों को 184 करोड़ 31 लाख रूपये की बढाई गई मुआवजा राशि के चेक वितरित किए ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x