Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने बड़ौली स्कूल की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव बडौली के सरकारी स्कूल की क्षमता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए स्कूल में कमरों की संख्या तुरंत प्रभाव से बढ़ाई जाने संबंधी कार्रवाई करें।

आज सुबह बड़ौली गांव के लोगों ने विधायक राजेश नागर से स्कूल में कमरों की कमी व अन्य सुविधाओं की कमी की बात की। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे खुले में पढऩे के लिए मजबूर हैं। उनके लिए जल्द से जल्द नए कमरों का निर्माण कराया जाए। जिस पर विधायक स्कूल में ही पहुंच गए और मौके पर ही जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी को भी बुला लिया। नागर ने उन्हें बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या के अनुपात में कमरों की संख्या व अन्य सुविधाओं की कमी है। जिसे जल्द ही बढ़ाया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही इस शैक्षिक वर्ष से बच्चों की प्रवेश संख्या को भी बढ़वाया जाए। जिससे अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित होकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

विधायक ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, चिकित्सा पर विशेष ध्यान दे रही है। इसमें भी ग्रामीण क्षेत्र मेंइन सुविधाओं पर विशेष काम किया जाना है। नागर ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रफल अधिक होने से भी हमें इस पर ज्यादा काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के हिसाब से नई इमारत बनवाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाएं। मैंने शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर जी से बात कर ली है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने इस बारे में जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह सरकारी स्कूलों का हर तरह से स्तर बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रति बद्ध हैं। इस अवसर पर सतबीर सरपंच, सत्तू सरपंच, बाबू चंदीला, महेंद्र मैंबर, अजब सिंह चंदीला, कैलाश चंदीला, मस्सू ठेकेदार आदि अनेक लोग मौजूद थे।

 

Related posts

फरीदाबाद व पानीपत नगरनिगमों, पिहोवा व फर्रुखनगर नगर पालिकाओं को हरियाणा सरकार से मिले 11 करोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने ली नवनियुक्त महामंत्रियों की बैठक, आगामी कार्य योजना पर मंथन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शामलात देह की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई, 112 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x