Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव मॉडल संस्कृति स्कूल की नवनिर्मित इमारत का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव के मॉडल संस्कृति स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ सुधार कार्यों के लिए भी निर्देश दिए इस इमारत में इसी शिक्षा सत्र से बच्चे पढ़ाई शुरू कर सकेेंगे। विधायक नागर ने बताया कि तिगांव के पुराने सरकारी स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल करवाने के बाद एक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। जो कि अब पूरी तरह से बनकर तैयार है। अब बच्चे पहले से अधिक सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। नागर ने बताया कि तीन मंजिला नवनिर्मित इमारत में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई होगी। मॉडल संस्कृति स्कूल होने से यहां सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई होगी। जहां बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छी पढ़ाई मिलेगी। ऐसे में हमारी कोशिश होगी कि उन बच्चों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं को यहां संजोएं।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल के सहयोग से तिगांव विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की क्रांति आ रही है। हमने कई स्कूलों को निरंतर अपग्रेड करने का काम किया है। वहीं प्रदेश की पहली डिजिटल आईटीआई भी हमारे क्षेत्र में शुरू हो गई है। नागर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में इस मॉडल संस्कृति स्कूल से नामी गिरामी प्राइवेट स्कूलों को कंपटीशन मिलेगा। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाकर एक ऐसी शुरुआत की है जिसे पूरे देश में फॉलो किया जाएगा। हमारे मॉडल संस्कृति स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से पढऩे वाले बच्चे शिक्षा, खेल आदि सभी क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाएंगे। इस अवसर पर तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच वेद प्रकाश अधाना, दयानंद नागर, अमन नागर, वीरपाल जैलदार, अमित, जितेंद्र, ऋषिपाल, भीम सिंह भुआपुर, सर्वशिक्षा अभियान के एसडीओ सुनील श्योकंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

तिगांव व्यापारी ने कहा जितना पैसा चाहिए दे दूंगा पर मुझे मत मारों, पलंबर ने चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी, अरेस्ट

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद  में पहली बार डॉग लवर्ज़ की मीटिंग, टाउन पार्क में सम्पन्न हुई।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इन्फोर्समेंट राजेंद्र शर्मा का बुलडोजर शुक्रवार से 85 गांवों में 300 एकड़ जमीनों को कराएगा खाली, होगी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x