Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज सी ब्लॉक,मकान नंबर -3323 की दूसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में एक महिला की गला काट कर की हत्या।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बीती रात ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सी ब्लॉक के एक फ्लेट में 40 वर्षीय एक महिला की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी और हत्यारा बाहर से ताला लगा कर घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस की माने तो वह लोग इस वक़्त मौके पर हैं और इस हत्याकांड की जांच कर रहे हैं और अभी तक के जांच में हत्या का शक मृतका अंजू के पति पर हैं जोकि घटना के बाद से फरार चल रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन फील्ड कालोनी के सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर -3323 की दूसरी मंजिल पर करीब 15 पहले किराए पर लिया था यह परिवार और इस परिवार में तीन लोग थे इसमें पति -पत्नी व एक लड़का जोकि नौवीं क्लास में पढ़ता हैं। खबर के मुताबिक आज करीब 12 बजे दिन में पुलिस को सूचना मिली की एक महिला का क़त्ल ग्रीन फील्ड कालोनी के फ्लेट नंबर -3323 ब्लॉक सी में कर दी गई हैं। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में शुरू कर दी हैं।पुलिस की माने तो मरने वाली महिला का नाम अंजू हैं और उसका सिर धर से बिल्कुल अलग हैं एसएचओ विशाल कुमार का कहना हैं कि शुरूआती दौड़ में हत्या का शक मृतक महिला अंजू के पति पर हैं जोकि मौके से अभी फरार हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अंजू का जेठ व उसके परिवार के लोग मौके पर मौजूद हैं और पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की महिला बिल्डर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं, जल्द ही चूहा फ्लैट की सीलिंग होगी, नोटिस चिपकाया -डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा व उपायुक्त विक्रम सिंह ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का जायजा

Ajit Sinha

पलवल:छात्रा के साथ छेडछाड एवं अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x