Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: तरुण ज्वेलर्स की दुकान में आज दिन दहाड़े हथियारों के नोंक पर बदमाशों ने लुटे 20 लाख रूपए के आभूषण व नगदी -केस दर्ज।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज मंगलवार को दिनदहाड़े सेक्टर -8 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-7 की मार्केट में स्थित तरुण ज्वेलर्स की दुकान में घुस कर बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर लगभग 20 लाख रूपए से अधिक के आभूषण और नगदी लुट कर चलते बने। हमलावरों की संख्या लगभग 6 बताई गई है, जो कि दो बाइक पर सवार होकर आए थे। ये सनसनीखेज वारदात आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे की है। इस संबंध में सेक्टर -8 थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की माने तो इस सनसनीखेज लूट की वारदात अंजाम देने वाले लूटेरों को पकड़ने में क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस की कई टीमें लगातार लगी हुई है,और जल्द पकड़े जाएंगे।

खबर के अनुसार तरुण ज्वेलर्स के मालिक आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपनी खोल कर साफ़ -सफाई कर रहे थे , इसी दौरान दो लड़के उनके दूकान में घुसे जिनके हाथ में देशी कट्टा और चाकू थे , इसके बाद दो और लड़के दूकान में घुसे, उनके हाथ में भी हथियार थे, को दिखा कर व जान से मारने की धमकी देते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि ज्वेलर्स की दूकान से लगभग 10 किलों चांदी, 50 ग्राम सोना व दो लाख रूपए नगद व अन्य कीमती सामान लूट कर ले गए।

इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर -8 थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। और अपनी जांच -पड़ताल की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस अधिकारी की माने तो लूटेरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच व थाने की पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। और जल्द ही सभी लूटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगें। इस संबंध में थाना सेक्टर -8 में कानून के संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा तीसरी क्लास की छात्रा से गलत हरकत किए जानें का सनसनी खेज मामला प्रकाश मैं आया हैं।

Ajit Sinha

मंडलायुक्त ने अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिल्डरों के द्वारा ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बनाए जा रहे एक दर्जन से अधिक बिल्डिंगों के मंगवाए प्लानिंग से नक़्शे, होगी जांच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x