Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया सेक्टर -58 में 3 करोड़ 58 लाख की लागत से सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:चाहे औद्योगिक क्षेत्र हों या स्लम इलाके, बिजली,पानी,सड़क की बुनियादी समस्या का समाधान करने के लिए फरीदाबाद में हर तरफ युद्ध स्तर पर जारी हैं,ये दावा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर -58 में सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। इस सड़क के निर्माण कार्य में 3 करोड़ 58 लाख की लागत आएगी जिससे राजीव कॉलोनी, झाड़सेतली गांव और ट्रांसपोर्ट नगर सहित सेक्टर -58 की सभी औद्योगिक इकाइयों को फायदा होगा। पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए विपुल गोयल ने कहा कि लगातार हो रहे कार्यों के बाद भी काफी काम बाकी हैं,इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पूर्व सरकारों ने किस तरह फरीदाबाद की अनदेखी की।
विपुल गोयल ने कहा कि इन समस्याओं का दीर्घकालीन समाधान हो सके इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य जारी हैं। उन्होने कहा कि मुझे विश्वास है कि 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जब मैं अगले चुनाव में जाऊंगा तो लोगों को शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होने कहा कि फरीदाबाद को फिर से शिखर पर पहुंचाने के लिए बीजेपी सरकार दृढ़ संकल्प है और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में दिल खोलकर काम किया गया है । इस मौके पर स्थानीय पार्षद मुकेश डागर ,चरण डागर, उद्योगपति एस एस बांगा, सेक्टर 58 इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री राकेश जोशी, राज सिंह,संजय, सूरज डागर, गोवर्धन, मूला पंडित, नंदराम जांगड, किशन त्यागी, मनोहर सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद का वार्षिक इवेंट बना हॉफ मैराथन, सीएम ने की हर साल अक्टूबर के पहले रविवार को हैप्पी संडे बनाने की घोषणा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रयास को अपहरण व छीना – झपटी करने के आरोपी दोस्तों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रहीं जगह -जगह छापेमारी।

Ajit Sinha

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी: मृत्यु अटल है, इस धरती पर जो भी आया है, उसका जाना निश्चित है, भगवान माता प्रेमवती को अपने चरणों में स्थान दे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x