Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी: मृत्यु अटल है, इस धरती पर जो भी आया है, उसका जाना निश्चित है, भगवान माता प्रेमवती को अपने चरणों में स्थान दे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता, दिल्ली, मोड़बंद के पूर्व निगम पार्षद शिब्बन नागर, फरीदाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, भाजपा महामंत्री नरेश नम्बरदार, जे.जे. पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़, ओमदत्त तंवर सहित कई सामाजिक एंव राजनितिक संगठनों के सदस्यगण भड़ाना परिवार के दुःखों में आज रविवार को, आठवें दिन उनके निवास स्थान मकान नंबर-2587, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में पहुंचकर शामिल हुए,और भड़ाना परिवार को सांत्वना दी।

आए हुए सभी लोगों ने एक ही शब्दों में कहा ईश्वर के आगे किसी की नहीं चली है, और यह भी सच है कि मृत्यु अटल है, और कहा,इस धरती पर जो भी आया, उसका जाना निश्चित है। भगवान माता प्रेमवती को अपने चरणों में सही स्थान दे। आपको बतादें कि दिनांक 29 मार्च -2026 को दोपहर के लगभग 3 बजे वार्ड नंबर -21 के पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना की 90 वर्षीय माता प्रेमवती का देहांत हो गया था। वह बीते दिनों से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव अनंगपुर, सूरजकुंड रोड , फरीदाबाद में किया गया था। वह अपने पीछे हरा -भरा परिवार छोड़ गई।

Related posts

फरीदाबाद : बीती रात सूरजकुंड थाना पुलिस ने सूरजकुंड -गुरुग्राम चौक पर शराब के पेटियों से भरे पिककप गाडी सहित चालक राहुल को पकड़ा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने आज की 28 नगर पालिकाओं और 18 नगर परिषदों के आम चुनावों की घोषणा

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड रेलवे अंडरपास,पानी की किल्लत से लोगों को हमेशा के लिए राहत कैसे मिले,के लिए हाईलेवल मीटिंग जल्द होगी-वीरेंद्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x