Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

फरीदाबाद : शहीद संदीप को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि :शहीद संदीप की पत्नी गीता एंव मां केशव देवी ने क्या कहा सुनिए इस वीडियो में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  मुझे अपने पति पर फक्र है , मैं अपना बेटे को भी फ़ौज में भर्ती कराउंगी और उनकी मौत का बदला लेकर रहूंगी । यह अल्फाज है मंगलवार को शहीद हुए गांव अटाली के संदीप की पत्नी के ।  तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन देश और सीमा की सुरक्षा का ऐसा जज्बा  पति को खोने के बाद भी अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को अब से ही सेना में भेजने का मन बना चुकी है । दरअसल वुधवारगांव अटाली के रहने वाले शहीद संदीप कुमार का शव फरीदाबाद पहुँचा जहाँ हजारों लोगों की भीड़ ने उनको श्रधांजलि दी । शहीद के अंतिम संस्कार के समय पूरा फरीदाबाद जैसे सड़कों पर उतर आया । जहां जहां से शहीद का काफिला निकला वहां वहां लोग हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े थे । शहीद के शव पर फूल बरसा रहे थे आंखों में आंसू और पाकिस्तान को लेकर गुस्सा साफ तौर पर दिखाई दे रहा था ।



दिखाई दे रहा है यह नजारा है फरीदाबाद के गांव अटाली का जहां मंगलवार को शहीद हुए संदीप का शव आज अपने गाँव पहुंचा । फरीदाबाद के सड़कों का बुधवार  हालात कुछ इस तरह का था जैसे पूरा फरीदाबाद रुक सा गया हो । सभी शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर थे फूल बरसा रहे थे और हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे । जिस समय गांव पूरी तरह गमगीन था उस समय आंसुओं के बीच में शहीद की पत्नी अपने देश पर अपने दोनों बेटों को भी कुर्बान करने के लिए तैयार नजर आई । शहीद संदीप के तीन बच्चे हैं जिनमें दो जुड़वा बेटे हैं और एक बेटी । संदीप की पत्नी गीता कहती है कि  उनके पति ने  पूरे गांव और देश का नाम रोशन कर दिया है ।  उसे अपने पति पर फक्र है  और वह चाहती है कि बड़े होकर उसके दोनों बेटे फौज का हिस्सा बने  और पाकिस्तान से बदला ले  । वही शहीद की माँ  केशव देवी  भी अपने बेटे की शहादत पर गमगीन है पर देश सेवा का जज्बा बरकरार है ।  वो अपने दूसरे बेटे और संदीप के छोटे भाई और संदीप के दोनों बेटों को भी फ़ौज में भेजने के लिए तैयार है । संदीप के दोस्त दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर भरत कुमार बताते है कि किस तरह वह दोनों मिलकर सेना के लिए तैयारियां करते थे । दोनों साथ पढ़े थे । भरत दिल्ली पुलिस में लग गए और संदीप सेना में भरत चाहते हैं कि सरकार उनकी मौत का ऐसा इंतकाम ले जिससे पाकिस्तान की आने वाली नस्लें भी उस अंजाम को सोचकर कांप जाए और यही हाल संदीप के छोटे भाई का भी है वह भी चाहते हैं कि इस बार आर-पार की लड़ाई हो और फिर किसी घर का चिराग ना बुझे ।

Related posts

फरीदाबाद: एक लड़की की हत्या कर, सबूत करने की नियत से प्लास्टीक में लपेट ,प्लास्टिक के ड्रम में रख, ऊपर से किया प्लास्टर।

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नौकरियों पर चर्चा के लिए विधानसभा में रखा स्थगन प्रस्ताव

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव आज, रविवार को: प्रशासनिक तैयारी पूरी, 1302 मतदान केंद्र बनाए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x