Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आरडब्ल्यूए, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय सहित 6 दुकानों को डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने किया सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट एवं विजिलेंस की टीम ने आज शनिवार को गांव अनंग पुर चौक के निकट ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एरिया में अवैध रूप से चल रहे चार दुकानों और दो कार्यालय पर सीलिंग की कार्रवाई हैं। जो दुकानें सीलिंग की गई हैं, इसमें एटीएम मशीन, बेकरी की दुकान, चश्मे की दुकान,प्रॉपर्टी डीलर तथा ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए का कार्यालय शामिल हैं। सीलिंग से पहले पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई हैं, और इन्हें दो दिन पूर्व एक नोटिस भी दी गई थी, ताकि अंदर रखें सामानों को बाहर निकाल ले, सामानों को अंदर से बाहर न निकालने की वजह से सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं। ये जानकारी डीटीपी इंफोर्समेंट एवं विजिलेंस राजेंद्र टी शर्मा ने दी हैं। 

राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव अनंगपुर चौक से पहले लेफ्ट साइड में ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए ,प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय और साथ एटीएम, बेकरी की दुकान, चश्मे  की दुकानें खुली हुई हैं , इन सभी दुकानों कोआज सील कर दी गई हैं। उनका कहना हैं कि ग्रीन फील्ड के प्लॉट नंबर – 3675 व 3676 हैं,इसके सेटबैक में चार दुकानें अवैध रूप से बनाई हुई हैं, वैसे भी ये रेजिडेंट प्लॉटस हैं, इनमें से एक दुकान में एटीएम की मशीन लगी हुई हैं, दूसरी दुकान बेकरी की हैं, तीसरी दुकान चश्मे की हैं , इसके साथ में प्रॉपर्टी डीलर और ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए का कार्यालय हैं। 

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि परसों ऑफिस मालिक को शोकॉज नोटिस दे दी गई थी , नोटिस का मतलब ये था की उनके पास इससे संबंधित कोई कागजात हैं,तो वह दिखा दे, यदि नहीं हैं तो अंदर रखे अपने सभी सामानों को तुरंत हटा लें, कल यानी शुक्रवार को अपने कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह को ये देखने के लिए मौके पर भेजा था  ये देखने के लिए की  वह लोग अभी तक अपने कार्यालय और दुकानों को खाली किया या नहीं, तो पता चला की उन लोगों ने अभी तक अपनी दुकानों और कार्यालय को खाली नहीं किया। ये सब जानने के बाद आज सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं।  पूछने पर उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ शिकायत आई हुई थी, पर ये सख्त कार्रवाई की गई हैं, ये सभी सेटबैक में बनी हुई हैं। उसे पक्का करने की कोई गुंजाइश नहीं हैं।     

Related posts

फरीदाबाद: धोखाधड़ी के मामले में पिछले पांच वर्ष से फरार दो आरोपितों को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से विनोद मेहता को मुख्यमंत्री का प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x