Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने,ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपित कैफे में मैनेजर अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एक कैफे के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की से पहले दोस्ती की, फिर उसके साथ शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाएं,उसकी अश्लील वीडियो बना कर उसे बलैकमेल करके बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, और उसे ये कहता रहा की ये बात किसी और को बताई तो जान से मारने की धमकी देता रहा, पीड़िता की शिकायत पर महिला सेंट्रल थाना में मुकदमा दर्ज करके, पुलिस ने आरोपित कैफे मैनेजर को वर्ल्ड स्ट्रीट के एक कैफे से अरेस्ट कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अतुल कुमार ,उम्र 22 साल है जो उत्तर प्रदेश के हाथरस एरिया में स्थित इकबालपुर गांव का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी में रह रहा था। आरोपित एक कैफे में मैनेजर का काम करता है। गत 12 जनवरी को महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित  ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित की धरपकड़ के लिए अनुसंधान अधिकारी एएसआई अजय और सरिता की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसने आरोपित  को कल फरीदाबाद के सेक्टर- 79 स्थित वर्ल्ड सीट के

ब्लूबेरी कैफे से कड़ी मशक्कत करते हुए अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की पीड़ित लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके पश्चात आरोपित उसके साथ बातचीत करने लगा और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर उसे शादी का झांसा दिया और अक्टूबर 2022 में उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके पश्चात आरोपित  ने लड़की की अश्लील वीडियो तथा फोटो अपने फोन में खींच ली और इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपित ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा और इसके बारे में किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित  को अरेस्ट कर लिया। आरोपित  के कब्जे से वारदात में उपयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

सगाई तोड़ने से नाराज लड़के ने आज दिन दहाड़े 19 वर्षीय लड़की की सरेराह पेट में चाकू घोपकर हत्या कर दी – अरेस्ट।

Ajit Sinha

खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर, फर्जी वीजा बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रैकिंग: प्रदेश में 6161 पुलिसकर्मियों की 1309 टीमों ने की अलग-2 स्थानों पर रेड, 478 केस दर्ज, 881 बदमाशों को दबोचे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x