Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा में भविष्य के चुनावों में भी कमल खिलेगा-मूलचंद शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद,बल्लभगढ़: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा भविष्य के 2024 के चुनावों में भी प्रदेश की जनता कांग्रेस को साफ कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर मोहर लगाएगी। हरियाणा में भविष्य के चुनावों में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँच रहा है और धरातल पर जमकर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बिना पर्ची ओर खर्ची के सरकारी नौकरियां लग रही है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार प्रातः बल्लभगढ़ की सूबेदार कालोनी में 24 लाख की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे। केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि नगर नगम के नए दो वार्डो 43 और 44 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जल्द बनकर तैयार होगी। इस सड़क बनने से पहले करीब 10 लाख की लागत से सीवर लाइन डाली गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का दुनिया में डंका बज रहा है।

इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव ईदगाह में आयोजित सर्व धर्म समाज ईद मिलन कार्यक्रम में पहुँचे। यहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के साथ शिरकत की इस ईद मिलन कार्यक्रम में फ़रीदाबाद के सभी समाज के धर्मगुरु भी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 की टीम ने राहगीरों के सहयोग से आज आगरा नहर में डूबती  हुई महिला की जान बचाई।    

Ajit Sinha

रिवर्स्ड ऑर्गन्स के साथ जीवन बिता रहे 70-वर्षीय मरीज की फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में हाइ-रिस्क गॉल ब्लैडर सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डबुआ कॉलोनी की सब्जी मंडी में मां -बेटे को लात घूसों से पीटने के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज, जल्द होंगे अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x