Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद:छात्रों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद नवनिर्मित भवन में बैठने का मिलेगा तोहफा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव खेड़ी कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद नवनिर्मित भवन में बैठने का मिलेगा तोहफा। खेड़ी कला स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सतपाल नरवत ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का कार्य एक साल पहले शुरू किया गया था जो अब कंप्लीट बन चुकी है जिस पर लगभग 3 करोड़ 80 लाख रुपए लागत आई है। जिसमें 17 कमरे, प्रधानाचार्य कार्यालय व स्टाफ रूम तथा शौचालय व किचन बनाए गए हैं। बिल्डिंग ना होने की वजह से कक्षाएं दो शिफ्टों में पुरानी बिल्डिंग में लग रही थी। कमरे कम होने एवं खराब स्थिति में होने के कारण बच्चों को व स्टाफ को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जो अब छुट्टियों के बाद समाप्त हो जाएगी। ठेकेदार द्वारा नई बिल्डिंग को 8 से 10 दिनों में शिक्षा विभाग को समर्पित कर दिया जायेगा। नई बिल्डिंग बनवाने के लिए खेड़ी कलां ग्रामवासी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर  एवं हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर  का हार्दिक धन्यवाद करते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा  के साथ स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य सत्यपाल नरवत ने ठेकेदार के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण से पूरे बिल्डिंग के बारे में जानकारी ली व निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि रास्ते में लॉकिंग टाइल लगाने का कार्य बकाया है, रैंप के नीचे फर्श डालना है, सभी कमरों में ब्लैक बोर्ड लगने हैं , लैब में स्लैब डालनी है, ओपन स्पेस में लाइट लगानी है तथा रैंप की तरफ दीवार पर जाली लगानी है। ठेकेदार के कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि इन कार्यों को तीन-चार दिन में पूरा कर देंगे। प्रेस के माध्यम से ग्रामवासी डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर फरीदाबाद से अनुरोध करते हैं की नई बिल्डिंग को शिक्षा विभाग के अधीन लेते समय स्कूल की प्रधानाचार्य एवं स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान की भी सहमति लेनी चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद :लोगों से सम्बन्धित सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिले का किया दौरा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आईएमटी क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र में होने वाले छिटपुट अपराध पर लगेगा अंकुश-विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रशिया में चल रहे वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में फरीदाबाद की मोनल ने गोल्ड, सिल्वर व पुलकित ने जीता सिल्वर मैडल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x