Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर से निकली भगवान भोले की बारात, बैंड बाजे पर जमकर नाचे श्रद्धालु

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का अभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया और शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग और दूध से अभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लग गई। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिव रात्रि पर्व की बधाई दी। दिन भर मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की और भगवान भोले की आरती की। वहीं शाम को मंदिर संस्थान की ओर से भगवान भोले की बारात निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक हिस्सा लिया । भगवान भोले की बारात में ढोल नगाड़ों व बैंड बाजे के साथ भक्तों ने जमकर नाच गाना किया। बारात में शिव पार्वती की सुंदर -सुंदर व मन को मोहने वाली झांकियां भी थी।

भगवान भोले की बारात की अगुवाई मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने की। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से मंदिर के चेयरमैन प्रताप भाटिया, वासुदेव अरोड़ा, हरीश चंद्र, अजय नाथ, मनोज शर्मा, सुभाष रत्तरा, लोचन भाटिया, अशोक भाटिया, तरविंद्र सिंह, परमजीत कौर, एचसी सेठी, महेश मिगलानी, विजय कुमार भाटिया, रमेश कुमार थापर, गुलशन परदेसी, दिनेश खत्री, धीरज पुंजानी, नीरज भाटिया, राजीव शर्मा, जगदीश वर्मा, सरदार शेर सिंह भाटिया, जुगल किशोर, परविंद्र मल्होत्रा, रवि डूडेजा, बलजीत भाटिया, संजय चौधरी, देवेंद्र रत्तरा, जेएल अरोड़ा, सुरेंद्र आहूजा, प्रीतम धमीजा, नेतराम गांधी, विनोद पांडेय, अनिल ग्रोवर, सुरेंद्र गेरा एडवोकेट, एवं नीरज मिगलानी  भोले की बारात में शामिल हुए। श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर से धूमधाम से आरंभ हुई बारात हनुमान मंदिर एनआईटी 1 नंबर से होते हुए 1-2 के चौक से लखानी धर्मशाला 2 नंबर पहुंची और वहां से तिकोना पार्क होते हुए वापिस मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस अवसर पर जगह -जगह भक्तों ने बारात का भव्य स्वागत किया तथा इस शुभ अवसर पर भगवान शंकर को माता पार्वती ने वरमाला पहनाई।  दिल को लुभाने वाले दृश्य को देखकर भक्त भाव विभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने  माता पार्वती व भगवान शंकर के जयकारे लगाए तथा बारात में जमकर नाच गाकर अपनी खुशी व्यक्त की। शाम को मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर की भव्य आरती की गई।

Related posts

कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का समाधान ‘कवच’ स्टार्ट-अप टीम ने बनाई ऐप, संक्रमित व्यक्ति होगा पास तो देगी अलर्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ट्रेड लाईसेंस के विरोध में व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया के नेतृत्व में मेयर व डिप्टी मेयर को ब्यापारियों ने सौपा ज्ञापन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ढीले में न लेकर समय पर पूरा करें: डीएस ढेसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x