Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : चोर को डेंगू : एनआईटी बड़खल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से लाखों रूपए नगद व गहने पकड़े हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी बड़खल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किए हैं,पकड़े गए चोरों से चोरी के एक सोने के लॉकेट, दो पेयर सोने की इयररिंग व एक लाख पचास हजार रूपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो इन दोनों चोरों पर कुल 9 मुकदमें दर्ज हैं। एक चोर को डेंगू होने के कारण बादशाह खान अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं।
इंचार्ज अनिल छिल्लर का कहना हैं कि उनकी टीम ने शाहिद व इक़बाल निवासी गांव सिमरी , राज पूरा, जिला संभल ,उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किए हैं पकडे गए एक चोर शाहिद को डेंगू होने के कारण बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। दोनों चोर शाहिद व इकवाल बड़े ही शातिर किस्म के चोर हैं, यह लोग रद्दी खरीदने को लेकर सेक्टरों में घूम -घूम कर रैकी करते हैं, इस दौरान जिन घरों में ताले लगे हुए और जिन घरों के बाहर में दो -तीन दिनों के अख़बार पड़े हुए होते हैं उन घरों को पकडे गए दोनों चोर अपना निशाना बनाते थे। उनका कहना हैं कि आरोपी चोर शाहिद व इक़बाल पर चोरी के 9 मुकदमें दर्ज हैं जिसमें सूरजकुंड थाने 5 मुकदमें , एनआईटी थाने में एक मुकदमे, एसजीएम नगर थाने में एक मुकदमे , सेक्टर -31 थाने में एक मुकदमे , सराय खाव्जा थाने में एक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी को एफआईआर नंबर -323 ,थाना सेक्टर -31 में गिरफ्तार किए हैं।

Related posts

फरीदाबाद:बकाया पैसा प्रॉपर्टी डीलर भगत नहीं दे रहा था, इस लिए उसकी सरेराह रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी -दो अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने पार्किंग व रेहड़ी -पटरी वालो से दोगुनी किराया वसूली करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

एफआईए-जेसीबी गोल्फ टूर्नामेंट ने इस वर्ष अपने 12वें संस्करण में प्रवेश किया, जेसीबी कंपनी के सीईओ दीपक शेट्टी को सुने इस वीडियो।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x