Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : समर पाल्म्स सोसायटी के लोगों ने कम्युनिटी हॉल को हुड्डा विभाग,डीटीपी व एनजीटी द्वारा सील किए के विरोध में जाम,प्रदर्शन ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हुड्डा विभाग, डीटीपी, एनजीटी द्वारा परसों रात को कम्युनिटी हॉल सील किए जाने से नाराज सेक्टर -86 स्थित समर पाल्म्स सोसायटी के निवासियों ने आज एसआरएस चौक पर जाम दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका यह जोरदार प्रदर्शन खबर लिखे जाने तक धड़ल्ले से जारी थे,इस संबंध में हुड्डा विभाग के एस्टेट ऑफिसर अमरदीप जैन से संपर्क किया गया, पर उन्होनें अपना मोबाइल फोन नहीं। हालांकि खेड़ी पुल थाने के तैनात उप -निरीक्षक कर्मबीर का कहना हैं कि सूचना मिलने के बाद उन्होनें पुलिस फाॅर्स को मौके पर भेज दी हैं।
समर पाल्म्स सोसायटी आरडब्लूए के कोषाध्यक्ष ब्रज बी शर्मा का कहना हैं कि एनजीटी, हुड्डा व डीटीपी के द्वारा गलत तरीके से सोसायटी में कम्युनिटी हॉल को सील दी हैं जिसके कारण यहां के निवासियों में भारी रोष हैं।उनका कहना हैं कि एनजीटी का आदेश हैं कि बिल्डरों के द्वारा कानूनी नियमों की अनदेखी की जाती हैं तो उनके बिल्डिंगों को सील किए जाए पर उन्होनें उल्टा ही कार्य कर दिया। उनका कहना हैं कि एनजीटी कभी नहीं कहता हैं कि पब्लिक से जुड़े किसी भी प्रॉपर्टी को सील किया जाए पर सम्बंधित विभाग के लोगों ने परसों रात को उनके सोसायटी के कम्युनिटी हॉल को सील करके चलते बने। इस बात से भड़के सोसायटी के सैकड़ों लोगों ने आज एसआरएस चौक पर जाम लगा दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम अब से थोड़ी देर नहरपार इलाके में अवैध निर्माणों पर चलाएगा बुल्डोजर ,कई स्थानों को चिंहित किए हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मेट्रो अस्पताल ने सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के सदस्यों को दिए फैमिली हेल्थ कार्ड, कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, सराहनीय कार्य।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग, सनसनीखेज खुलासा: सुरक्षा गार्ड निकला सीरियल किलर, 4 लड़कियों सहित 6 लोगों का कर चूका हैं कत्ल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x