Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के लुटेरे बिल्डरों से कैसे बचे,धोखाधड़ी से लूट लेते है लाखों डीटीपी साहब, आप बिल्डरों पर करते नहीं कोई करवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की लापरवाही के चलते लुटेरे बिल्डरों के हौसले बुलंद है,जो अपनी हरकतों से बिल्कुल बाज़ नहीं आ रहे, और आम फ्लैट खरीदारों को धोखाधड़ी से लूटने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे बिल्डरों पर डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, जिसका इंतजार कई आम फ्लैट खरीदारों को है।

इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि गत शुक्रवार को प्लॉट नंबर -2203 ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में दूसरी नोटिस चस्पा की गई है। और भी कई बिल्डिंग अवैध रूप से बनाई नई और पुरानी बिल्डिंगों 3 मंजिलों पर चौथी मंजिल अवैध रूप से बनाई गई, बिल्डिंगों में अवैध रूप से एक्स्ट्रा कवरेज करने, और रिहायशी मकानों में अवैध रुप से खोली गई दुकानों की शिकायतें उनके पास आई हुई है, जिसपर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मिली शिकायत के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर-2203 जोकि रिहायशी प्लॉट है, के निचली हिस्से में पहले से ही 5-6 से दुकानें अवैध रूप से चल रही है, मकान मालिक ने इसकी संख्या बढ़ाते हुए एक और नई दुकान अवैध रूप से बना कर किराए पर चढ़ा दी है। इसके ऊपरी मंजिल पर मकान के आगे-पीछे के हिस्से में पूरा का पूरा अवैध रुप से कवरेज करने के बाद, इसके ऊपर दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य शुरू कर दी है। इसकी शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट विभाग ने दूसरी नोटिस चस्पा कर दी है ,व चल रही अवैध निर्माणों को तुरंत बंद करने की चेतवानी दी। डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि प्लॉट नंबर-2203, व अन्य सभी नंबरों पर बने बिल्डिंगों की जांच करने के बाद, जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर-161 761, 1836, 2010, 2066, 3218, 3193, 3194, 2223, 1978, 2453, 2529, 762, 2121 पर बिल्डरों के द्वारा बनाई गई लगभग सभी बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज की गई है, जो खरीदारों को धोखे में रख कर बिल्डरों के द्वारा लाखों रुपए दोनों हाथों से लूट लिए जाते है, और इनमें से कई बिल्डिंगें ऐसी है जो 30 फुट रोड पर 4 मंजिल बनाई गई है, जिसमें चौथी मंजिल अवैध रूप से बनाई है, जबकि कानून के मुताबिक स्टिल पार्किंग के साथ कुल तीन मंजिल तक ही बिल्डिंग बनाई जा सकती है।

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने नए फ्लैट खरीदारों से अपील की है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में कोई भी नई फ्लैट बिल्डरों से खरीदने से पहले एक बार उनके कार्यालय संपर्क जरूर करले, और सही जानकारी अवश्य ले लें, इससे आप बिल्डरों के हाथों से लूटने से बच जाएंगे। गलती से लूट गए है , आप कई वर्षों तक बैंक से लिए गए ऋण का किश्त भरते भरते परेशान हो जायेंगे।

Related posts

फरीदाबाद : मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी व पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया ने मिलकर इंटर यूनिवर्सिटी मीडिया क्विज का किया

Ajit Sinha

मानव रचना के छात्रों से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद के.जे अल्फोंस

Ajit Sinha

नारायणा ई टेक्नो स्कूल में क्रिसमस कार्निवल में शामिल हुए, कहा पर्वों एवं त्यौहारों में भागीदारी से बढ़ता है भाईचारा: राजेश नागर 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x