Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ 18 किमी ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा एफएमडीए: डी.एस. ढेसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला फरीदाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर डिविज़नल कमिश्नर संजय जून, डीसी आयुष सिन्हा, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसी के अधिकारियों के साथ 11वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, बजटीय प्रावधानों तथा भूमि प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से सीईओ एफएमडीए पी सी मीणा भी जुड़े। बैठक में प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर से सेक्टर-59 तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट के विकास एवं रखरखाव की योजना पर कार्य जारी है। इस परियोजना के अंतर्गत हैवी व्हीकल बैरियर, नेचर ट्रेल, साइक्लिंग ट्रैक, ओपन जिम, चिल्ड्रन प्ले एरिया, आर्टिफैक्ट्स, प्लांटेशन एवं लाइटिंग जैसे विभिन्न घटकों को शामिल किया गया है। परियोजना की विस्तृत योजना एवं कंसल्टेंट प्रक्रिया प्रगति पर है तथा प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए प्लांटेशन कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी द्वारा ‘मार्जिनल लैंड’ पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-79 से 89 तक लगभग 216 एकड़ मार्जिनल भूमि का सर्वे कराया गया है, जिसमें से लगभग 22 एकड़ भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं तथा शेष कब्जों को हटाने के लिए अभियान जारी है। प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हटाए गए क्षेत्रों में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग, फेंसिंग एवं पौधारोपण जैसे स्थायी उपाय किए जाएं।बैठक में प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन को 31 मार्च 2027 तक विस्तार दिया गया है, जिसके अंतर्गत पहले से स्वीकृत परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क, ट्रिपल सी बिल्डिंग, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य शहरी सुविधाओं से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने अधिकारियों ने निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने शहर की सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न चरणों में कई किलोमीटर सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं। ग्रेटर फरीदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है तथा कई परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। अधिकारियों ने कहा कि शहर की प्रमुख मास्टर सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाना प्राथमिकता है।बैठक में प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने माइक्रो एसटीपी, जल शोधन संयंत्र, ग्राउंड वाटर रिचार्ज, गंगा जल आपूर्ति, इलेक्ट्रिक बसों के इंफ्रास्ट्रक्चर, यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करें, ताकि फरीदाबाद को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।बैठक में एडिशनल सीईओ एफएमडीए गौरी मिड्ढा सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

खिलाड़ियों के लिए राहत: कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू : डीसी

Ajit Sinha

किसान आन्दोलन के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क,1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अवैध कॉलोनियों के प्रचार पर सख्त कार्रवाई, दोषियों पर होगी एफआईआर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x