Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन में इंजीनियर हरि दत्त बने चीफ इंजीनियर, पदोन्नति आदेश जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार डीएचबीवीएन ने वरिष्ठ अधिकारी इंजीनियर हरि दत्त को चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। यह पदोन्नति डीएचबीवीएन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की स्वीकृति के बाद जारी की गई।निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि डीएचबीवीएन प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार इंजीनियर हरि दत्त, जो वर्तमान में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, को पे मैट्रिक्स लेवल-15 में चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें 12 जून 2025 से पदोन्नति की डीम्ड डेट का लाभ भी प्रदान किया गया है।आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह पदोन्नति उस तिथि से प्रभावी मानी जाएगी, जिस दिन उनके जूनियर अधिकारी को चीफ इंजीनियर पद पर पदोन्नत किया गया था। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पदोन्नति के उपरांत उनकी तैनाती संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।आदेश में यह भी कहा गया है कि अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे तथा पदोन्नति निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी। साथ ही, यदि किसी प्रकार की प्रतिकूल टिप्पणी अथवा वरिष्ठता संबंधी स्थिति उत्पन्न होती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निगम के इस निर्णय को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था और वरिष्ठता प्रक्रिया के अनुरूप महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

14 साल की लड़की के साथ सोसायटी की छत पर बलात्कार करने के आरोपी लिफ्ट इंजिनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा शनिवार को

Ajit Sinha

उद्योगपति को बलात्कार के जुर्म फ़साने की धमकी देकर 40 लाख रूपए की मांग करने वाली महिला को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x