Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सिने तारिका मोनिका बेदी एवं गवर्नर विनय भाटिया करेंगे 2 दिन के “लाइव कोटूर” समारोह का शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फ़रीदाबाद : 4 और 5 अगस्त को फ़रीदाबाद के सैक्टर 15 जिमख़ाना क्लब मे 2 दिन तक रोटरी दिवस का आयोजन किया जाएगा। फ़ैशन तथा सेलेब्रिटी लाइफ स्टाइल की प्रसिद्ध प्रदर्शनी “लाइव कोटूर” के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम मे सिने तारिका मोनिका बेदी तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के गवर्नर विनय भाटिया मुख्य अतिथि होंगे।
2 दिन के इस कार्यक्रम मे एक और रोटरी जैसे विशाल इंटरनेशनल संस्था द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न मानव कल्याण कार्यक्रमों जैसे कैंसर रोकथाम तथा मेमोग्राफी, रक्तदान, पोलियो उन्मूलन, विकलांगता उन्मूलन,मधुमेह रोकथाम को प्रदर्शित किया जाएगा वही दूसरी और “लाइव कोटूर” प्रदर्शिनी मे फ़रीदाबाद तथा दिल्ली के बेहतरीन फ़ैशन डिज़ाइनर अपनी कृतियों को प्रदर्शित करेंगे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय भाटिया के अनुसार , रोटरी दिवस मनाने का उदेश्य सम्पूर्ण विश्व को रोटरी द्वारा किए जा रहे जनकल्याण परियोजनाओं से परिचित करवाना है । हमारा उदेश्य पूरे 3011 डिस्ट्रिक्ट मे इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना है और शुरुआत हम फ़रीदाबाद से कर रहे है। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के सभी मुख्य प्रोजेक्ट्स जैसे की
· रोटरी मेमोग्राफी बस
· रोटरी डीयबिटिस बस
· रोटरी विकलांग केंद्र बस
· रोटरी डेंटल एम्ब्युलेन्स
· रोटरी ब्लड बैंक बस रहेंगी तथा आम जनता को इन निशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे जिसमे की लोगों को प्लास्टिक तथा पर्यावरण के पप्रति जागरूक किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: सर्वोदय हेल्थकेयर ने युवा भारतीयों में फैटी लीवर के खतरनाक रूप से बढ़ने पर चेतावनी दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी, अब मरीजों की संख्या 185 तक पहुंची। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: सीएम नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x