Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सीएम फ्लाइंग एंव स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन अधिक मिठाई के दुकानों में की छापेमारी, सैंपल लिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता एंव स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने आज कार्रवाई करते हुए एनआईटी एंव बल्लभगढ़ की आधा दर्जन से अधिक मिठाइयों की दुकानों में छापेमारी की कार्रवाई की, कई दुकानों से पनीर , खोया व गुलाब जामुन मिठाइयों के सैंपल लिए , जिसे जांच के लिए लैब भेजे जाएंगें। इस कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाईंग की टीम में सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रभु दयाल , राजीव कुमार व स्वास्थय विभाग से सचिन शर्मा मौजूद थे।

डीएसपी राजेश चेची के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज स्वास्थ्य विभाग के सचिन शर्मा के साथ मिलकर आज एनआईटी क्षेत्र के रमेश पनीर भंडार व बल्लभगढ़ के जे पी पनीर भण्डार सहित लगभग आधा दुकानों में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान रमेश पनीर भंडार में 600 किलो पनीर , 80 किलो घी व 600 किलों खोया मिले, इसके बाद जे के पनीर , न्यू सब्जी मंडी , बल्लभगढ़ में1000 किलों पनीर , खोया 100 किलो, गुलाब जामुन मिठाई मिली ।

इसके अतिरिक्त कई और दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। उनका कहना हैं कि इन सभी दुकानों पर से सैंपल जांच के लिए ली गई, जिसे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में यदि ये सभी सामानों में मिलावट पाई जाएगी तो , इन सभी दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 21 अप्रैल से एमसीएफ की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए धरातल पर कार्य करें अधिकारी: जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस लाईन में स्वैट कमांडो ने किया शक्ति प्रदर्शन, सीपी ने स्वैट कमांडो को प्रशंसा पत्र दे उसके प्रशिक्षण गुणवत्ता को सराहा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x