Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी परिषद ने अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के छात्र कल्याण कार्यालय ने आज विद्यार्थी परिषद के नव मनोनीत सदस्यों के लिए अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया। समारोह में छात्र परिषद के नए सदस्यों को छात्रों के प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारियां लेने की शपथ दिलाई गई। विश्वविद्यालय ने हाल ही में विश्वविद्यालय छात्र परिषद में नए पदाधिकारियों को नामित किया है, जिसमें डेविड महलावत को अध्यक्ष, मोहन भारद्वाज को उपाध्यक्ष, याशिता नागपाल को सचिव, याशिका भड़ाना को संयुक्त सचिव और जतिन देव, जसमीत कौर, जय कुमार, आयुष कुमार, साहिल कौशिक, और वरुण शर्मा को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया है। 

डीन छात्र कल्याण प्रो. मुनीश वशिष्ठ ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें आधिकारिक तौर पर छात्र परिषद के प्रतिनिधियों के रूप में उनकी भूमिका में शामिल किया। समारोह में निदेशक युवा कल्याण प्रो. प्रदीप डिमरी और डिप्टी डीन प्रो. सोनिया उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान किए गए, जो विश्वविद्यालय के प्रति उनके कर्तव्य और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जो उन्हें छात्र परिषद के प्रतिनिधियों के रूप में निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाता है। कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विद्यार्थी परिषद के नए सदस्यों को बधाई दी और उनसे विश्वविद्यालय के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया। 

Related posts

डी.ए.वी.शताब्दी कॉलेज,फरीदाबाद में ” रंग मंच 2019 ” की ओवरआल ट्रॉफी कॉमर्स विभाग ने जीती

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल के आदेश का एसडीएम उड़ा रहे धज्जियां, सूरजकुंड रोड पर आए मजदूरों को घर भेजने के बजाए वापिस भेज दिए: लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने पेट्रोल -डीजल के बढ़ते कीमतें को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x