Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 300 से ज्यादा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा भारत विकास परिषद (बीवीपी), फरीदाबाद और रोटरी क्लब फरीदाबाद के सहयोग से आज विश्वविद्यालय परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान शिविर में छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 300 से ज्यादा ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का औपचारिक उद्घाटन कुलपति प्रो. एस. के. तोमर और रोटरी क्लब फरीदाबाद की अध्यक्ष लिली ढल ने किया और विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद के अंतर्गत संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र तथा और रोटरी क्लब फरीदाबाद द्वारा प्रदान तकनीकी सहायता से किया गया था।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग और भारत विकास परिषद के पदाधिकारी भी उपस्थित थे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में छात्रों एवं छात्राओं की भागीदारी उत्साहवर्धक रही। रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये गए । शिविर का संचालन युवा रेड क्रॉस के समन्वयक डॉ. मनीष कटारिया तथा पूजा छोक्कर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति प्रो. एस. के. तोमर ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और इस सामाजिक सरोकार के कार्य में योगदान देने के प्रयासों की सराहना की। कुलपति ने कहा कि रक्तदान एक नेक काम है और मानवता की बड़ी सेवा है।

इसके द्वारा काफी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती है, खासकर ऐसे लोग जोकि किसी कारणवश दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कुलसचिव डाॅ. एस. के. गर्ग ने कहा कि रक्तदान के लाभकारी पहलुओं को लेकर युवाओं को शिक्षित करने और सुरक्षित रक्त संचार के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है और उन्हें स्वैच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करता है। डीन छात्र कल्याण प्रो. लखविंदर सिंह ने शिविर आयोजित करने में सहयोग के लिए भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब फरीदाबाद का आभार व्यक्त किया।

Related posts

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का किया धन्यवाद। 

Ajit Sinha

हरियाणा: वीआईपी की मूवमेंट पर मरीजों की अनदेखी ना हो और उनका पूरी तरह से उपचार एवं देखभाल की जाए- अनिल विज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा का अभिन्न अंग है पन्ना प्रमुख : कविता जैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x