Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :जिले में मुख्यमंत्री घोषणाओं के करोड़ों रूपए के विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिले में अब तक की गई विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों से सम्बन्धित घोषणाओं को सभी सम्बन्धित अधिकारी तत्परता से पूरा करें ताकि सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ शीघ्र मिलना शुरू हो सके।  केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह दिशा-निर्देश आज यहां स्थानीय सैक्टर-12 स्थित हुडा कन्वैंशन सैन्टर के सभागार में सीएम अनाउंसमैंट्स की समीक्षा के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में उपस्थित जिला के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अन्तर्गत करोड़ों रूपए के विकास कार्यों एवं बड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस सम्बन्ध में कोई भी अधिकारी इन विकास कार्यो  को पूरा करने में कोताही न बरतें अन्यथा दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
श्री गुर्जर ने बैठक में बड़खल, बल्लबगढ़ व फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्रों से सम्बन्धित मुख्यमंत्री घोषणाओं के अन्तर्गत विकास परियोजनाओं के सम्बन्ध में सभी विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र के अलावा नगर निगम व हुडा के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में सामान्य रूप से निर्माणाधीन विकास कार्यों को भी अधिकारी शीघ्र पूरा करवायें। इनके अन्तर्गत सामुदायिक भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, पेयजल, पार्क, ड्रेनेज व पार्किंग व्यवस्था आदि से जुड़े विकास कार्यों को दुरूस्त करने के अलावा बड़खल झील में जल भराव, रैनीवैल सिटी परियोजना को पूरा करना तथा नाहर सिंह पार्क सुधारीकरण परियोजना आदि के सम्बन्ध में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिला के सभी अधिकारी परस्पर सामन्जस्य रख कर अपने सम्बन्धित विकास कार्यों को आगामी बैठक से पहले ही पूरा करने का प्रयास करें और इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा सके।
बैठक में बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, बल्लबगढ़ के विधायक मूल चन्द शर्मा व फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की लम्बित सीएम अनाउंसमैंट्स तथा अन्य निर्माणाधीन विकास कार्यों एवं परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करवाने बारे केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर को अवगत करवाते हुए इस सम्बन्ध में जानकारी साझा की। इस अवसर पर उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, नगर निगमायुक्त मोहम्मद शाइन तथा नगराधीश बलिना सहित जिला के अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद:प्रॉपर्टी हथियाने के लिए पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी अपने ससुर की गोली मारकर हत्या-अरेस्ट

Ajit Sinha

हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा ने भारत को बनाया सशक्त, मजबूत और लोकतांत्रिक राष्ट्र  राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम का चीफ अकाउंट ऑफीसर विशाल कौशिक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x