Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: को -ऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मुकेश व अमित 40000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बीती रात एंटी करप्शन ब्यूरो,करनाल की टीम ने को -ऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व अमित कुमार (निजी आदमी) अकाउंटेंट यूनाइटेड सीजीएचएस लिमिटेड सोसाइटी को 40000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट करने के बाद दोनों आरोपितों को फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया हैं। दोनों आरोपितों को सेक्टर -21 ए , फरीदाबाद से अरेस्ट किया गया हैं।

पुलिस की माने तो अरेस्ट आरोपित शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था को-ऑपरेटिव सोसाइटी में अंतिम खरीदार से फ्लैट के स्वामित्व का नाम बदलने के एवज में। इनके के खिलाफ थाना एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 7A, 7 PC Act के तहत 17 मार्च 2023 को दर्ज किया गया हैं। ये कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, एंटी करप्शन ब्यूरो,पंचकूला शत्रुजीत कपूर के आदेश पर की गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद : शहर के 240 सरकारी स्कूलों के स्कूल LEP ओनर्स ने लिया हिस्सा,डीईओ ने किया मानव रचना यूनिवर्सिटी का धन्यवाद

Ajit Sinha

माय भारत अभियान से जुड़कर युवा कर रहे राष्ट्र निर्माण में भागीदारी : रक्षा निखिल खडसे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x