Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विश्व में भारत निश्चित तौर पर शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा- कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जब हमारा देश 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तब भारत विश्व में सबसे शक्तिशाली देश माना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता 75वें स्वतंत्रता वर्ष को आमजन आजादी के अमृत के महोत्सव के रूप में मना रहा है। आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने का काम देश की जनता करेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज यह बात गांव सेहतपुर नया पुल से हर घर तिरंगा जन जागरण पैदल यात्रा शुरू करके यात्रा के समापन अवसर पर ओमप्रकाश रक्षवाल के कार्यालय में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के दौरान 217000 स्पेशल हवाई जहाजों की यात्राएं करवा कर लगभग एक करोड़ 83 लाख भारतीयों को वापिस अपने घरों में लाने का काम किया।

इसी प्रकार यूक्रेन युद्ध के दौरान 24000 भारतीय विद्यार्थियों को युक्रेन से सकुशल लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोगों ने सत्याग्रह प्रदर्शन तो बहुत किए लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह और प्रदर्शन करने वाली भाजपा पार्टी देश में सबसे पहली पार्टी है। भाजपा देश से भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म करने का काम कर रही है। दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही कर के जेल भेजने का काम कर रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता राष्ट्र समर्पण की भावना से कर रहा है।

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी पालन करें। हर भारतीय सही रूप से अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का पालन करने लगेगा तो निश्चित तौर पर जब भारत 100 वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा होगा तो निश्चित तौर पर विश्व की सबसे शक्तिशाली ताकत बनेगा। उन्होंने लोगों से पुनः आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कोठियों, दुकानों, प्रतिष्ठानों,

फैक्ट्रियों सहित तमाम कार्यालयों पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के ज्ञात अज्ञात शहीदों जिन्होंने देश की आजादी में और देश की सुरक्षा के लिए अन्य युद्धों में शहादत दी है। उन्हें शत-शत श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र का स्वतंत्रता दिवस मनाएं। इस अवसर पर ओम प्रकाश रक्षवाल , गीता रक्षवाल , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, उमेश शर्मा, विनोद अवाना, रवि भड़ाना, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र यादव उर्फ बिल्लू पहलवान, संजू चपराना, विकास शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: राकेश हत्याकांड में आरोपित साहिल उर्फ़ उल्टा पकड़ा गया – एसीपी अमन यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद; जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम प्रारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव पूरे देश में करवाए समान विकास कार्य : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x