Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शरीर पर ध्यान देंगे युवा तो स्वस्थ बनेगा भारत – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:युवाओं को अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा कर वह न केवल अपना ख्याल रख सकेंगे बल्कि देश के स्वास्थ्य पर भी असर डालेंगे। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने तिगांव में फिटनेस क्लब के उद्घाटन अवसर पर कही। इस अवसर पर उन्होंने भी फिटनेस मशीनों पर दो- दो हाथ आजमाए। कार्यक्रम में बॉडी बिल्डिंग में देश दुनिया में नाम कमा चुके युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक राजेश नागर ने युवाओं से कहा कि वह शरीर सौष्ठव पर ध्यान दें। अगर आपका स्वास्थ्य ठीक है तो सब कुछ ठीक रहेगा। आपका तन मन ठीक रहेगा, तो आपके हर काम सही होंगे।

नागर ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार की खेल नीतियों के कारण युवाओं को नए नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हमारी सरकार ने हर खेल के लिए सैकड़ों नर्सरियां खोली हैं जहां नए भारत के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार देश में खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा इनाम की राशि और नौकरियां दे रही है। युवाओं को इन नीतियों का लाभ उठाना चाहिए। विधायक नागर ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा युवा आबादी है। इस कारण भारत को सबसे युवा देश कहा जा रहा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि युवाओं के पास ज्ञान, तर्क और शरीर की शक्तियां होती हैं, जिनके सहारे वह सब कुछ पा सकते हैं।

लेकिन हमें बस यही देखना होगा कि हमें वह सब कुछ अच्छा पाना है। उन्होंने कहा कि तिगांव क्षेत्र में युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति क्रेज देखकर उन्हें अच्छा लगता है। उनके समय में इतनी सुविधाएं नहीं थीं लेकिन आज बहुत सुविधाएं हो रही हैं, जिनका सभी को लाभ उठाना चाहिए। इस उद्घाटन अवसर पर बॉडी बिल्डिं के जरिए नाम कमाने वाले मिस्टर इंडिया नितिन चंदीला, मिस्टर एशिया सोनू जॉन, मिस्टर दिल्ली बिन्नू शर्मा, मिस्टर हरियाणा राजेश भड़ाना, मिस्टर नॉर्थ इंडिया विवेक बिधूड़ी, मिस्टर दिल्ली प्रदीप नागर, तेज सिंह अधाना, सुरजीत पार्षद, हरीश चंद नागर, दुष्यंत पार्षद, दयानंद नागर, अंजय नागर, उमेश सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद: कार्डियक एमआरआई बताएगा दिल का दौरा पड़ने से हृदय की मांसपेशियां कितनी हुई क्षतिग्रस्त : डा. बंसल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा आरडब्ल्यूए की टीम ने आज ₹1,11,000/- रुपए के चेक एडीसी सतबीर मान को सौपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल ने सांसद निधि कोष से सड़कों का निर्माण करवाया नहीं आरटीआई और लग गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x