Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने पर नगर निगम ने सील की 38 इकाइयां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एनआईटी जोन-3, ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 तथा बल्लभगढ़ जोन-1 और 2 में अभियान चलाकर 38 इकाईयों को सील किया जिनपर करीब 58,86,849 लाख रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम की एनआईटी जोन-3 के क्षेत्र पाली क्रेशर जोन, एनडी बलॉक तथा ई ब्लाक डबुआ कालोनी की 10 इकाईयों जिनके विरूद्ध 16,59,281 लाख रूपये बकाया थे को सील कर दिया।

नगर निगम जोन-3 की क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारी सुनीता कुमारी ने बताया कि इनमें से दो यूनिटों के बकायेदारों ने नगर निगम में आकर सीएफसी में 1,77,112लाख रूपये जमा करा दिए है। इसी प्रकार आगे भी सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी। इसकेअलावा फरीदाबाद ओल्ड जोन-1 के क्षेत्र में पड़ने वाली 07 ईकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 5,67,889 लाख रूपये, बल्लभगढ़ जोन-1 में 6 इकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 21,49,688 लाख रूपये तथा बल्लभगढ़ जोन-2 में 15 कॉमर्शियल इकाईयों जिनके विरूद्ध 15,09,991 रूपये बकाया थे को सील किया। निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने धौज थाने का किया निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद:स्कूल जा रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास, चिल्लाने पर गला घोंटकर और ब्लेड से काट कर हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने पांच थानों के एसएचओ और एक सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x