Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र परीक्षा केन्द्रों पर 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू: जिलाधीश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिलाधीश विक्रम सिंह ने 15 फरवरी से 05 अप्रैल तक सीबीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए हैं।जिलाधीश विक्रम सिंह ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शक्ति का प्रयोग करते हुए आपराधिक प्रक्रिया अधिनियम 1973 के अनुसार धारा 144 लागू की है।

ये आदेश डयूटी पर तैनात पुलिस व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना में यदि कोई दोषी पाया जाता है कि तो भारतीय दंड 188 के तहत दण्डित किया जाएगा। जारी किए गए आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति इक्कठा होने पर पाबंदी रहेगी।

इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने लक्ष्मण हत्याकांड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, परिवार में दखलअंदाजी, इस लिए कर दी हत्या।

Ajit Sinha

पूर्व सांसद जया प्रदा के साथ विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल को  नव वर्ष व नए सरकार के गठन पर दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरेंद्र ने मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ किया तो उसने पत्थर से मार -मार कर उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x