Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 39 लाख रूपए की हुई लूट के मामले में क्राइम ब्रांच-48 की टीम ने किया अरेस्ट- एसीपी क्राइम अमन यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 39 लाख रूपए की हुई लूट के मामले में आज क्राइम ब्रांच -48 की टीम ने चार आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। लूट की ये सनसनीखेज वारदात अरेस्ट आरोपितों ने गत 5 जून की रात को अंजाम दिया था। इस संबंध में एक मुकदमा थाना सेक्टर -31 में दर्ज किया था , और पुलिस के आल्हा अधिकारियों इस मामले में लिप्त सभी आरोपितों को पकड़ने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच -48 को सौपी थी, अब ये टीम ने चार आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। ये सनसनीखेज खुलासा एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम विकास उर्फ विक्की, रवि, मनीष और मनीष सिंह है। आरोपित विकास उर्फ विक्की बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का, रवि बल्लभगढ़ के गांव डीग का तथा मनीष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव खानपुर का एवं मनीष सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव दाउदपुर का रहने वाला है। यादव का कहना हैं कि क्राइम ब्रांच राकेश और उनकी टीम के एएसआई नवीन कुमार,अमित सिपाही बंटी, ललित, ईएसआई मुकेश कुमार की टीम ने लगातार रेड की जिसमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर,डीग,कोड, नोएडा व फरीदाबाद के आदर्श नगर, बल्लभगढ़ के कई स्थानों पर लगातार छापेमारी कर आरोपितों को गाँव फज्जुपुर बस स्टैंड से अरेस्ट किया है। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपित विकास उर्फ विक्की पिछले 2 महिने से रेकी कर रहा था । चारों आरोपित एक दूसरे के दोस्त है। इसमें रवि गार्ड की नौकरी करता है, विकास स्टेशनरी की दुकान पर, मनीष कारपेंटर का तथा मनीष पढ़ाई करता है। आरोपित विकास पहले वर्ष 2020 में आदर्श नगर में हुई 2.5 लाख की लूट में शामिल था।उनका कहना हैं कि चारों आरोपितों को आज कोर्ट में पेश कर के 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर वारदात के संदर्भ में साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे और लूटे गए रुपए बरामद किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम की टीम ने आज सैनिक कॉलोनी में की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha

किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवन में अनुशासन जरूरी,अनुशासन की सीख पहली शिक्षा होती है: यशपाल यादव 

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में चाकुओं से हमला कर सरेराह हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 10 आरोपितों को किया राउंडअप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x