Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रोडरेज के मामले में थाना सेक्टर -8 की टीम ने आज मात्र 48 घंटे में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर -10 /11 की डिवाइडिंग पर हुए रोडरेज के मामले में आज शुक्रवार घटना के मात्र 48 घंटों में थाना सेक्टर -8 की टीम ने गिरफ्तार किया है। रोडरेज के दौरान छीने गए मोबाइल फोन,पर्स वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम रितिक चपराना (23), तरुण (19) व भूपेंद्र (21) निवासी  पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद है. पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विजय कुमार निवासी सेक्टर-10 फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में दी अपनी शिकायत बताया कि नुहू कोर्ट में स्टेनोग्राफर तैनात है,गत 15 अप्रैल को जब वह ड्यूटी से घर वापस आ रहा था तो एक स्कॉर्पियो गाडी वाले ने उसकी कार को टक्कर मारी।

जिसमें तीन लड़के बैठे थे, जब वह उनसे बात करने गया तो उन लडको ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा उसकी गाड़ी के ऊपर चढ़कर, गाडी का शीशा तोड दिया। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर- 11 की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित  रितिक चपराना (23), तरुण (19) व भूपेंद्र (21) निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपित हवाबाजी में गाडी को घुमा रहे थे और गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण काबू नहीं हो पाई तथा उनकी गाडी दुसरी गाडी के साथ टकरा गई।और जब दूसरी गाड़ी का चालक उनके पास आए तो उसके साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे फोड़ दिए तथा उसका फोन छीन लिया तथा पर्स गाड़ी में से उठा लिया। पुलिस चौकी सेक्टर- 11 की टीम ने छीना गया फोन व पर्स बरामद कर लिया है तथा दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है। आरोपितों अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है.

Related posts

हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अपराध शाखा सेक्टर 56 टीम ने 2 और आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए 9 इकाइयों की सीलिंग की, 57 लाख बकाया।

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी देखने नार्वे पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x