Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्यार में बाधा बने पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर चाकू से गला काट कर बेहरमी से हत्या कर दी -हिरासत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सारन थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 9 बजे एक शख्स की दिन दहाड़े चाकू से गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी, इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। मरने वाले शख्स का नाम देवेंद्र , उम्र 40 वर्ष हैं। देवेंद्र की हत्या उसकी पत्नी व उसके प्रेमी ने आपस में मिलकर की हैं। ये दोनों परिवार के लोग बिल्कुल घर के आमने -सामने ही रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र ,उम्र 40 साल, जो सफेदी करने का काम करता था, इसके तीन बच्चे हैं , उसकी पत्नी का मकान के सामने रहने वाले इमरान कुरैशी के साथ पिछले 5 -6 सालों से लगातार प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसके लिए देवेंद्र अपनी पत्नी को बार- -बार रोकता रहता था। और इनके बीच में ये बाधा बना हुआ था। आज देवेंद्र की पत्नी ने अपने प्रेमी इमरान कुरैशी के साथ मिल कर एक सोची समझी साजिश के तहत अपने पति देवेंद्र की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी।

और हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटा दिया। पुलिस की जांच टीम ने देवेंद्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं जहां पर इस वक़्त उसकी पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही हैं। इस केस के आरोपित मृतक देवेंद्र की पत्नी और उसके प्रेमी इमरान कुरैशी को पुलिस ने हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही हैं।

Related posts

मोबाइल टावर से कीमती समानों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार.

Ajit Sinha

मेवाती गैंग: एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 1 घायल, 3 फ़रार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा के भ्रष्टाचार को भगाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान: महेन्द्र प्रताप सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x