Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरी होंडा सिटी कार, इसमें सवार चारों लोग सुरक्षित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़खल -अनखीर रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गड्ढे में एक सफ़ेद रंग की हौंडा सिटी अमेज़ कार गिर गई। जब ये हादसा हुआ तो उसमें कुल 4 लोग सवार थे। गनीमत ये रही की इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। आज अनखीर पुलिस चौकी की पुलिस ने एक पोकलेन मशीन की सहायता गड्ढे से कार को बाहर निकाल दिया।
अनखीर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह का कहना हैं कि उन्हें रात लगभग 11 बजे एक सूचना मिली कि स्मार्ट सिटी द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में कार गिर गई हैं। इस कार में कुल 4 लोग सवार थे। और चारों लोग जेंट्स थे। इस कार में न तो कोई महिला थी, ना ही कोई छोटा बच्चा था। उनका कहना हैं कि उनके पहुंचने से पहले ही गिरी हुई हौंडा सिटी अमेज़ कार में राहगीरों ने दो शख्स निकाल दिया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो कार में फंसे हुए दो लोगों को बाहर निकाल दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि ये होंडा सिटी कार बड़खल की तरफ से अनखीर की तरफ आ रही थी, तभी ये हादसा हुआ। उनका कहना हैं कि इस हादसे में किसी के जान का कोई नुकशान नहीं हुआ हैं, ना ही किसी को गंभीर चोटें आई हैं। आज सुबह उनकी टीम ने पोकलेन मशीन की सहायता से गड्ढे से कार को बाहर निकाल दिया गया हैं। पूछने पर उन्होनें कहा कि कार में सवार लोगों ने शराब पी हुई थी, या नहीं, के बार में उन्होनें कहा कि उन्हें नहीं मालूम,क्यूंकि कार सवारों का उन्होनें कोई मेडिकल नहीं करवाया हैं। वह इस वक़्त भरत पुर में रेड पर हैं , और उनके पास और ज्यादा जानकारी अभी नहीं हैं।

Related posts

हरियाणा की सभी दसों लोकसभा सीटों पर भाजपा लहराएगी विजयी परचम : कलराज मिश्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी डा. अर्पित जैन ने आज 24 पुलिस कर्मियों (एसपीओ) को किया बर्खास्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; लड़की से पहले शारीरिक संबंध बनाया, फिर वैश्यावृति के धंधे में धकेलने की कोशिश की, रेप का केस दोनों भाइयों पर दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x