Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसीपी डा. अर्पित जैन ने आज 24 पुलिस कर्मियों (एसपीओ) को किया बर्खास्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: लंबे समय से गैरहाजिर रहने और पुलिस ड्यूटी के दौरान अनियमितताएं बरतने वाले 24 एसपीओ को डीसीपी डॉ अर्पित जैन के आदेश पर बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए एसपीओ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में तैनात थे और काफी समय से गैर- हाजिर चल रहे थे।

डीसीपी मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए इसकी जानकारी दें और बताया कि पुलिस ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अनुशासन से बाधित होते हैं और उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेशा नुसार ही उन्हें कार्य करना होता है परंतु कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतते हैं और लंबे समय तक गैर हाजिर रहते हैं। डीसीपी  ने इन आदेशों के माध्यम से जिले में कार्यरत सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी का अनुशासन में रहकर निर्वाहन करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाता है और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी अनुशासन की अवहेलना न करें और इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करके समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने में अपना सहयोग दें।

Related posts

भूमि मालिक सीधे तौर पर करवा सकेंगे अपनी रजिस्ट्री, कालोनियों में खाली प्लॉट को बेचने की होगी अनुमति

Ajit Sinha

एनआईटी नगर निगम ने आज तड़के 2 पोकलेन और 6 अर्थमूवर मशीनों की मदद से 1 मस्जिद और 1 मंदिर सहित कई मकानों को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

वर्ल्ड स्ट्रोक डे पर एकॉर्ड अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता आमजनों के लिए बोले-अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x