Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: मीडिया प्राध्यापक एवं लेखक डॉ. पवन सिंह को ‘हिन्दी सेवा सम्मान’

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारत के प्रमुख हिन्दी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी की 21 वीं वर्षगांठ के अवसर पर लेखक एवं मीडिया प्राध्यापक डॉ. पवन सिंह  को ‘हिन्दी सेवा सम्मान-2022’ से सम्मानित किया गया। प्रभासाक्षी की ओर से प्रतिवर्ष यह सम्मान दिया जाता है। डॉ. पवन सिंह के अलावा देशभर से 19 अन्य लेखकों को भी यह सम्मान दिया गया है। डॉ. पवन सिंह वर्तमान में जे.सी.बोस विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के पत्रकारिता विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष है।

और निरंतर पत्रकारिता, सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर हिंदी में लेखन के माध्यम से सक्रिय रहते हैं । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर एवं कुलसचिव डॉ. सुनील गर्ग ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया और डॉ. पवन सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्रो. तोमर ने बताया कि डॉ. पवन सिंह पत्रकारिता एवं समसामयिक विषयों पर हिन्दी में नियमित लेखन कर रहे हैं। और आज वास्तव में समसामयिक विषयों पर हिंदी में सत्य व तथ्यपरक लेखन की आवश्यकता है।

Related posts

फरीदाबाद: जम्मू-कश्मीर में होगा कौशल का विस्तार-नेहरू

Ajit Sinha

फरीदाबाद; वोटर हेल्पलाइन एप व गरुड़ एप वोट निर्माण व उससे जुड़ी अन्य सेवाओं में सहायक सिद्ध हो रही है : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रवेश मेहता बोले,बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल को समर्थन देने के अलावे उनके पास कोई चारा नहीं था-पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x