Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सम्राट हॉस्पिटल में गर्भपात करते हुए स्वास्थय विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, डॉ. अर्चना सहित 3 अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज सम्राट हॉस्पिटल में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए डॉ. अर्चना और उसके दो स्टाफ को अरेस्ट किया हैं, इसमें एक महिला सहयोगी हैं, जिसका नाम मीनाक्षी हैं। ये लोग चोरी छिपे महिला से 15000 रूपए गर्भपात करते थे। ये छापे मारी की कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। आरोपित महिला डॉ. अर्चना का पति पहले ही किडनी चोरी के मामले में जेल की सजा काट रहा हैं।     

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम डॉ. अर्चना, मीनाक्षी और ओमप्रकाश है,डॉ अर्चना का बेटा डॉ. उत्कर्ष अभी फरार चल रहा है,जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं, जिसे जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाएगा। डॉ. अर्चना का पति किडनी चोरी के मामले में पहले ही जेल की सजा काट रहा है। स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सम्राट हॉस्पिटल में अवैध गर्भपात करवाया जाता है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने आज संजय कॉलोनी स्थित सम्राट अस्पताल में गर्भपात करते तीन आरोपितों को मौके से पकड़ किया। एक महिला अपना गर्भपात करवाने के लिए हॉस्पिटल में गई थी।

डॉक्टर उत्कर्ष ने गर्भपात कराने के लिए महिला से ₹15000 में बात करी और ₹3000 एडवांस लेकर रविवार को गर्भपात कराने का समय निर्धारित किया था। रविवार को महिला द्वारा बाकी के ₹12000 रूपए डॉक्टर को दिए गए जिसके पश्चात अस्पताल में डॉक्टर अर्चना, सहयोगी मीनाक्षी और ओमप्रकाश ने मिल कर गर्भपात किया था। पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों के कब्जे से 7500 रुपए बरामद किए गए। आरोपितों के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में एमटीपी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा किया गया है। इस मामले में अभी पुलिस पूछ ताछ के पश्चात आरोपितों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा आरोपित डॉ. उत्कर्ष की तलाश की जा रही है जिसे जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड, एक फ्लैट में एक कपडा व्यापारी को धोखे से बुलाकर ,बंधक बनाया, 50 लाख की मांगी फिरौती, धर दबोचा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, इंडस्ट्री की प्रॉब्लम को बनाया जाएगा रिसर्च टॉपिक

Ajit Sinha

लड़का -लड़की के चक्कर में चल गई होटल में गोलियां, गोली लगने से तीन लोग हुए घायल, गोली चलाने वाला होटल मालिक पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x